अमेरिका से अफगान सेना को मिले 429 सैन्य वाहन

By - Bhaskar Hindi |6 Nov 2020 10:01 AM IST
अमेरिका से अफगान सेना को मिले 429 सैन्य वाहन
हाईलाइट
- अमेरिका से अफगान सेना को मिले 429 सैन्य वाहन
काबुल, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अफगान नेशनल आर्मी को अमेरिका से 429 सैन्य वाहन मिले हैं। इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दी।
टोलो न्यूज के रिपोर्ट अनुसार उप रक्षा मंत्री शाह महमूद मियाखेल ने अपने बयान में कहा कि गुरुवार को मिले सैन्य उपकरण और वाहनों का उपयोग लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा।
मियाखेल के अनुसार 215 हमवे (मिलिट्री ट्रक) काबुल को मिले हैं और 214 अन्य कंधार में रक्षा मंत्रालय को सौंपे गए।
बयान में कहा गया है कि अफगान सेना को अब तक अमेरिका से 1,383 हमवे, 55 मोबाइल स्ट्राइक फोर्स वाहन, 10 हेलीकॉप्टर और 4 ए -29 विमान प्राप्त हुए हैं।
एवाईवी-एसकेपी
Created On :   6 Nov 2020 3:31 PM IST
Tags
Next Story