अमेरिका : वालमार्ट में गोलीबारी, 2 की मौत

America: firing in Walmart, 2 killed
अमेरिका : वालमार्ट में गोलीबारी, 2 की मौत
अमेरिका : वालमार्ट में गोलीबारी, 2 की मौत
हाईलाइट
  • पुलिस के मुताबिक
  • गोलीबारी की घटना मंगलवार को मिसीसिपी के साउथेवेन में सुबह करीब 6.30 बजे से 6.40 के बीच हुई
  • यहां एक वालमार्ट स्टोर में हुई गोलीबारी में दो लोग मारे गए
  • जबकि एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया
वाशिंगटन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। यहां एक वालमार्ट स्टोर में हुई गोलीबारी में दो लोग मारे गए, जबकि एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की घटना मंगलवार को मिसीसिपी के साउथेवेन में सुबह करीब 6.30 बजे से 6.40 के बीच हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, माना जा रहा है कि दोनों पीड़ित स्टोर के कर्मचारी हैं, जो पुलिस के पहुंचने पर मृत पाए गए।

पुलिस ने कहा कि संदिग्ध को गोली मारी गई और घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया।

साउथेवेन के मेयर डेरेन मसेलव्हाइट ने पीड़ितों के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि वह, इस व्यर्थ की हिंसा के बारे में बहुत दुखी और बहुत गुस्से में हैं।

उन्होंने कहा, मुझे अपने अधिकारियों पर भी गर्व है कि उन्होंने आज हिम्मत दिखाई और कई जिंदगियां बचा ली।

वॉलमार्ट द्वारा ऑनलाइन जारी एक बयान के अनुसार, वॉलमार्ट के अध्यक्ष ग्रेग फोरान ने भी गोलीबारी की घटना पर दुख जताया और कहा, हमारी टीम के दो महत्वपूर्ण कर्मचारियों की हत्या से पूरा वालमार्ट परिवार बहुत दुखी है।

कथित तौर पर संदिग्ध वालमार्ट में एसोसिएट था, जो अपने नियोक्ता से नाराज था। एक अन्य कर्मचारी को चाकू दिखाकर धमकाने के आरोप में उसे महज कुछ दिनों पहले ही निलंबित किया गया था।

--आईएएनएस

Created On :   31 July 2019 2:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story