तुर्की में आए भूकंप में एक भारतीय नागरिक की मौत, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

An Indian citizen died in the earthquake in Turkey
तुर्की में आए भूकंप में एक भारतीय नागरिक की मौत, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
तुर्की भूकंप में एक भारतीय की मौत तुर्की में आए भूकंप में एक भारतीय नागरिक की मौत, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
हाईलाइट
  • अब तक 26 हजार से ज्यादा लोग की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तुर्की में आए भीषण भूकंप में एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर सामने आई है। इसकी जानकारी तुर्की में मौजूद भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर दी है। भारतीय दूतावास, अंकारा ने ट्वीट किया कि 6 फरवरी को आए भूकंप के बाद से तुर्की में लापता एक भारतीय नागरिक विजय कुमार की डेड बॉडी मिली हैं। तुर्की के मालट्या के एक होटल के मलबे से उनका शव बरामद किया गया है। भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि विजय कुमार बिजनेस ट्रिप पर थे। इसी दौरान 6 फरवरी को आए भूकंप में उनकी मौत हो गई। 


भारतीय दूतावास ने विजय कुमार के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। दूतावास ने जानकारी दी कि हम उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं।गौरतलब है कि, 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए भूकंप में अब तक 26 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं और इस भीषण भूकंप में  85 हजार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।  इस आपदा में कई भारतीय लोग भी हताहत हुए हैं। एएफएडी के अनुसार, भूकंप प्रभावित इलाकों से 81,000 से अधिक लोगों को निकाला गया हैं।

भारत की ओर से तुर्की को हर संभव मदद की जा रही है। भारत ने विमानों के जरिए जरूरी दवाएं, चिकित्सा उपकरण, ईसीजी मशीन के अलावा अन्य चिकित्सा सामग्री को तुर्की भेजा है। इसके अलावा मंगलवार को भारत ने राहत सामग्री की बड़ी खेप सीरिया को भेजी है। जिसमें छह टन से अधिक राहत सामग्री परिवहन हवाई जहाज C-130J के जरिए भेजी गई। तुर्की को भेजे गए राहत सामग्री में एक 'मोबाइल एंबुलेंस' और तलाश एवं बचाव कार्य विशेषज्ञ दल के अलावा अन्य चीजें शामिल है।

Created On :   11 Feb 2023 2:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story