उत्तरी नाइजीरिया में फिर से आत्मघाती हमला, 45 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, कडुना। उत्तरी नाइजीरिया में एक बार फिर से आत्मघाती हमला किया गया है। इस हमले में 45 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इससे पहले नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी शहर मुबी में आत्मघाती बम धमाकों में 24 लोग मारे गए थे। बता दें कि यह धमाके एक मस्जिद के अंदर और बाहर किए गए हैं। हमलावरों ने घटना को तब अंजाम दिया जब वहां के लोग दोपहर की नमाज की तैयारी कर रहे थे।
हमला होने के बाद से स्थानीय इलाके में दहशत का माहौल है। हथियारबंद हमलावरों ने लोगों की हत्याएं की और घरों को जला डाला। अभी तक 45 लाशें जले हुए घरों और मलबे से निकाली गई हैं। इस क्षेत्र में हाल के दिनो में हिंसा, पशुओं की चोरी, अपहरण और लूट की वारदातें भी लगातार बढ़ रही हैं।
45 dead in an attack by armed bandits in northern Nigeria, reports AFP
— ANI (@ANI) May 6, 2018
स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर पड़ोस के जंफरा शहर से आए थे और ये लोग बिरनिन ग्वारी में अपना आतंक फैलाना चाहते हैं। कडुना राज्य पुलिस के प्रवक्ता मुख्तार अलीयू ने सशस्त्र डाकूओं के हमले की पुष्टि की, लेकिन इस बारे में और ज्यादा जानकारी साझा नहीं की।
बोको हरम समूह पर शक
बता दें कि इससे पहले एक मई को हुई घटना के बाद अडमवा प्रांत की पुलिस ने धमाकों के पीछे इस्लामिक चरमपंथी समूह बोको हरम का हाथ बताया था। बता दें कि बोको हरम साल 2009 से ही नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र को इस्लामिक स्टेट बनाने के लिए लगातार हिंसा की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
Created On :   7 May 2018 3:10 AM GMT