ग्रीस: प्रवासियों को ले जा रही नाव पलटी, तीन लोगों की मौत, 53 को बचा लिया गया

By - Bhaskar Hindi |15 Sept 2020 8:10 AM IST
ग्रीस: प्रवासियों को ले जा रही नाव पलटी, तीन लोगों की मौत, 53 को बचा लिया गया
हाईलाइट
- ग्रीस में प्रवासियों को ले जा रही नाव पलटी
- 3 की मौत
डिजिटल डेस्क, एथेंस। ग्रीस के क्रेटे द्वीप के करीब प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के समुद्र में पलटने से तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई। नाव में सवार 53 अन्य लोगों को हालांकि बचा लिया गया है। ग्रीस के कोस्ट गार्ड ने एक बयान जारी कर इस घटना की जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक द्वीप से 12 समुद्री मील पर डूबी नाव में सवार लोगों की खोज के लिए नेवी फ्रीगेट, एअर फोर्स हेलीकॉप्टर और नावों की मदद से खोज अभियान चलाया गया। मारे गए तथा बचाए गए लोगों की नागरिकता का खुलासा नहीं किया गया है। साथ ही यह भी ठीक से पता नहीं चल सका है कि नाव पर कितने प्रवासी सवार थे।
Created On :   15 Sept 2020 1:30 PM IST
Tags
Next Story