श्रीलंका ब्लास्ट : CCTV फुटेज में दिखा सेबेस्टियन चर्च में धमाका करने वाला संदिग्ध हमलावर

CCTV footage shows suspected Sri Lanka suicide bomber entering church
श्रीलंका ब्लास्ट : CCTV फुटेज में दिखा सेबेस्टियन चर्च में धमाका करने वाला संदिग्ध हमलावर
श्रीलंका ब्लास्ट : CCTV फुटेज में दिखा सेबेस्टियन चर्च में धमाका करने वाला संदिग्ध हमलावर
हाईलाइट
  • श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
  • संदिग्ध हमलावर विस्फोट से ठीक पहले पीठ पर एक बैग टांगे नेगोम्बो के सेंट सेबेस्टियन चर्च में प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा है।
  • सेबस्टियन चर्च में हुआ धमाका बम विस्फोटों की श्रृंखला का सबसे घातक धमाका था
  • जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। संदिग्ध हमलावर विस्फोट से ठीक पहले पीठ पर एक बैग टांगे निगोम्बो के सेंट सेबेस्टियन चर्च में प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा है। सेबेस्टियन चर्च में हुआ धमाका ईस्टर के मौके पर हुए बम विस्फोटों की श्रृंखला का सबसे घातक धमाका था, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

इस फुटेज को श्रीलंकाई न्यूज चैनलों पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है। इमारत के बाहर लगे कैमरे का यह फुटेज है। इसमें एक युवा जिसकी बड़ी दाढ़ी है और पीठ पर एक बैग टांगे हुए हैं चर्च में प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा है। सेंट सेबेस्टियन चर्च के अंदर लगे कैमरे में भी यही शख्स दिखाई दे रहा है। बम विस्फोट से पहले वीडियो बंद हो जाता है। विस्फोट के बाद की तस्वीरों में चर्च खून से सना हुआ दिखाई दे रहा है। छत, दरवाजों और खिड़कियां भी टूट कर बिखर गई।

 

 

हमलावरों ने सेंट सेबेस्टियन के साथ-साथ पूर्वी तट पर बटिकालोआ, कोलंबो के कोच्चीकेड जिले की चर्चों के अलावा देश की राजधानी में शांगरी-ला, किंग्सबरी और सिनेमन ग्रैंड होटलों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने कहा कि सभी हमले आत्मघाती हमलावरों ने किए। समुद्र तट के पास बसे नेगोंबो के शहर को स्थानीय रूप से "लिटिल रोम" के रूप में जाना जाता है। यहां पर दर्जनों चर्च हैं और यह श्रीलंका के कैथोलिक समुदाय का केंद्र है। नेगोंबो के 140,000 निवासियों में से लगभग 65% कैथोलिक हैं, जबकि पूरे देश में यह केवल 6% है।

बता दें कि रविवार को श्रीलंका की चर्च और होटल में सीरियल धमाके हुए थे। जिसमें अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। इनमें 8 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इसके बाद सोमवार को भी कोलंबो में एक चर्च के पास वैन में विस्फोट हुआ था। ये विस्फोट तब हुआ जब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और वायुसेना का एक दस्ता बम को डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहा था। इसके अलावा श्रीलंका पुलिस को कोलंबो के मुख्य बस स्टेशन पर 87 बम डेटोनेटर भी मिले थे।  

Created On :   23 April 2019 12:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story