चीन हमेशा संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का समर्थन करता रहा है : चीनी राजदूत

China has always supported the UN system: Chinese Ambassador
चीन हमेशा संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का समर्थन करता रहा है : चीनी राजदूत
चीन हमेशा संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का समर्थन करता रहा है : चीनी राजदूत
हाईलाइट
  • चीन हमेशा संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का समर्थन करता रहा है : चीनी राजदूत

बीजिंग, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। जिनेवा और स्विट्जरलैंड में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय स्थित चीनी प्रतिनिधि चेन शू ने हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए बीते 75 सालों में संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका तथा चीन के योगदान का परिचय दिया।

चेन शू ने कहा कि बीते 75 सालों में संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में निष्पक्ष भूमिका निभायी। संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निर्धारित सिद्धांत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का बुनियादी अनुसरण बन गया है। चीन अविचल रूप से संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थान का समर्थन करता है और संयुक्त राष्ट्र मामलों में सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका अदा करेगा। पर इधर वर्षों में कुछेक देशों ने अपने एकतरफावाद और संरक्षणवाद से बहुपक्षीय व्यवस्था तथा पृथ्वी शासन व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की। चीन अन्य सदस्यों के साथ काम कर अंतर्राष्ट्रीय मामलों में संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका बनाए रखेगा और उभय-जीत सहयोग की अवधारणा का अभ्यास करेगा।

चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि न्यू कोरोना वायरस महामारी से मानव जाति पर सर्वांगीण प्रभाव पड़ा है। इससे हमें अनुभव है कि विभिन्न देशों का भाग्य एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक सभी सुरक्षित न हों। मानव स्वास्थ्य समुदाय के निर्माण के लिए चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करना जारी रखेगा।

( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

-- आईएएनएस

Created On :   18 Sept 2020 8:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story