कांगो में टेकऑफ के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त, 25 से ज्यादा लोगों की मौत

कांगो में टेकऑफ के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त, 25 से ज्यादा लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, किनशासा। डेमोक्रेटिक रिपल्बिक ऑफ कांगो में रविवार को टेकऑफ के बाद एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। ये विमान एक रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है जिस कारण विमान में सवार यात्रियों के साथ-साथ इलाके में मौजूद कुछ लोग भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे का कारण इंजन फेल होना बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

नेशनल बॉर्डर हेल्थ प्रोग्राम ने एक बयान में घटना की पुष्टि की। ये एक एक छोटा डोर्नियर-228 ट्विन-टर्बोप्रॉप विमान था जो मध्य अफ्रीकी देश में गोमा के हवाई अड्डे के पास दो घरों पर गिर गया। बॉर्डर हेल्थ प्रोग्राम ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस हादसे में चालक दल के एक सदस्य सहित दो लोगों की जान बच गई। इन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल से मिली तस्वीरों में विमान के जले हुए मलबे से काला धुआं उठता दिखा। हादसे के बाद वहां के निवासी विमान गिरने से तबाह हुए घरों के आसपास जमा हो गए। बचावकर्मियों ने जीवित बचे लोगों की तलाश करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। उत्तर किवु प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री मोइसे कान्येरे कान्येरे ने कहा कि जांचकर्ता पीड़ितों की पहचान करने के लिए सभी आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

ये विमान एक प्राइवेट कैरियर बिजी बी का था और उसी गोमा के उत्तर में लगभग 220 मील की दूरी पर बेनी जा रहा था। दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सूत्रों का हवाला देते हुए बताया जा रहा है कि टेकऑफ़ के एक मिनट बाद विमान का इंजन फेल हो गया था जिस कारण ये हदासा हुआ।

खराब रखरखाव और हवाई सुरक्षा मानकों के कमजोर नियमों के कारण कांगो में हवाई दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं। बिजी बी सहित कांगो के किसी भी कमर्शियल कैरियर को सुरक्षा चिंताओं के कारण यूरोपीय संघ के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने की अनुमति नहीं है।

 

 

Created On :   24 Nov 2019 5:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story