Corona World: दुनियाभर में 46 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, मौत का आंकड़ा 3 लाख के पार

Corona World: दुनियाभर में 46 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित, मौत का आंकड़ा 3 लाख के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 46 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इससे मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है। "Worldometers" वेबसाइट के अनुसार, पूरी दुनिया में अब तक कोरोना के 46 लाख 29 हजार 407 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 3 लाख 8 हजार 676 लोगों ने जान गंवाई है, जबकि 17 लाख 61 हजार 62 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

India-US: संकट के बीच ट्रंप ने निभाई दोस्ती, भारत को वेंटिलेटर्स देने का ऐलान, कहा- मिलकर कोरोना को हराएंगे

अमेरिका में स्थिति गंभीर
कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 88 हजार 507 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 14 लाख 84 हजार 285 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद प्रभावित अन्य देशों की सूची में स्पेन है। यहां 2 लाख 74 हजार 367 मामले सामने आए जिसमें से 27 हजार 459 की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 88 हजार 967 मरीज ठीक हुए हैं।

वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए तो अमेरिका के बाद कुल 33 हजार 998 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है। महामारी के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 31 हजार 610 मौतों के साथ इटली, 27 हजार 532 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 495 मौतों के साथ स्पेन और 14 हजार 970 मौतों के साथ ब्राजील शामिल है।

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश संक्रमित मौत ठीक हुए
अमेरिका   14,84,285  88,507  3,27,751
स्पेन 2,74,367 27,459 1,88,967
रूस 2,62,843 2,418

58,226

ब्रिटेन 

2,36,711 33,998 उपलब्ध नहीं 

इटली

2,23,885 31,610 120,205
ब्राजील 220,291 14,962 84,970
फ्रांस  179, 506 27,529 60,448

जर्मनी 

175,699 8,001 152,600
तुर्की 146,457 4,055 106,133
ईरान 116,635 6,902 91,836

Created On :   16 May 2020 7:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story