- पंजाब ने मैच जीता, राजस्थान ने दिल...काम नहीं आया सैमसन का शतक
- महिला मित्र की हत्या कर पुरुष ने खुद को गोली से उड़ाया, बंद कार में मिले दोनों के शव
- यूरोप में दस लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत
- अमरनाथ यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल से, अब तक 20 हजार यात्री करा चुके हैं पंजीकरण
- बड़ा सौदा: माइक्रोसॉफ्ट ने नुआंस का 16 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया
Corona in World: ब्रिटेन में 40 हजार से ज्यादा की मौत, दुनियाभर में मृतकों का आंकड़ा 3.98 लाख के पार
हाईलाइट
- ब्रिटेन में कोरोना वायरस ने ली 40 हजार से ज्यादा की जान
- पूरी दुनिया में 3 लाख 98 हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। अब तक 68 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 'Worldometers' वेबसाइट के अनुसार शनिवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना के 68 लाख 44 हजार 838 मामले सामने आए हैं। 3 लाख 98 हजार 147 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 33 लाख 48 हजार 998 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
अमेरिका में सबसे ज्यादा मामले और मौतें
दुनिया में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है। अमेरिका में 19 लाख 65 हजार 708 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1 लाख 11 हजार 390 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7 लाख 38 हजार 646 मरीज ठीक हुए हैं। कोविड-19 संक्रमण के 6 लाख 46 हजार से ज्यादा मामलों के साथ ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 49 हजार 834 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।
ब्रिटेन में मृतकों की तादाद 40 हजार के पार
वहीं वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो अमेरिका के बाद कुल 40 हजार 261 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है। वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है। महामारी के चलते हुई 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 35 हजार 47 मौतों के साथ ब्राजील, 33 हजार 774 मौतों के साथ इटली, 29 हजार 114 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 134 मौतों के साथ स्पेन और 13 हजार 170 मौतों के साथ मेक्सिको शामिल हैं।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
देश | संक्रमित | मौतें | स्वस्थ हुए |
अमेरिका | 1,965,708 | 111,390 | 7,38,646 |
ब्राजील | 6,46,006 | 35,047 | 302,084 |
रूस | 449,834 | 5,528 | 212,680 |
स्पेन | 2,88,058 | 27,134 | उपलब्ध नहीं |
ब्रिटेन | 2,83,311 | 40,261 | उपलब्ध नहीं |
भारत | 2,36,184 | 6,649 | 113,233 |
इटली | 2,34,531 | 33,774 | 163,781 |
पेरू | 1,87,400 | 5,162 | 79,214 |
जर्मनी | 1,85,414 | 8,763 | 168,500 |
तुर्की | 1,68,340 | 4,648 | 133,400 |