Coronavirus in world: दुनियाभर में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा संक्रमित और 5 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

Coronavirus in world: दुनियाभर में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा संक्रमित और 5 लाख से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना वायरस से सक्रंमित मरीजों की संख्या में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस वायरस की चपेट में अब तक 213 देश आ चुके हैं। www.worldometers.info/coronavirus के अनुसार विश्वभर में अब तक 1 करोड़ 81 हजार 545 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5 लाख 01 हजार 298 लोगों की मौत हुई है और 54 लाख 58 हजार 369 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 41 लाख 21 हजार 878 लोग अब भी अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। इनमें से 57 हजार 748 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुनिया में 76% मौतें सिर्फ 10 देशों में हुईं, लेकिन अच्छी बात यह कि इनमें से 8 देशों में मौतें घट रहीं, सिर्फ ब्राजील और भारत में बढ़ रही हैं। 

11 देशों में दो लाख से ज्यादा केस
ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, इटली, ईरान और मैक्सिको में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। वहीं पाकिस्तान, तुर्की और जर्मनी में भी 1 लाख 90 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में चौथे नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा मौत के सूची में आठवें नंबर पर है। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें स्वस्थ हुए
अमेरिका 25,73,727 1,27,845     10,70,367
ब्राजील 12,80,335 56,121 6,97,526
रूस  6,27,646 8,969 3,93,352
भारत 5,28,136 16,096 3,09,829
ब्रिटेन 310,250 43,514 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,94,985 28,338 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,72,364 8,939 1,59,806
चिली 2,67,766 5,347  2,28,055
इटली 2,40,136 34,716 1,88,584
ईरान 2,20,180 10,364 1,80,661

ब्राजील : एक दिन में फिर सबसे ज्यादा केस
ब्राजील में शुक्रवार को 46 हजार 860 मामले सामने आए। इसी दौरान 990 लोगों की मौत हो गई। जायर बोल्सोनोरो की सरकार पर डब्ल्यूएचओ का दबाव बढ़ रहा है। सरकार ने मास्क तो जरूरी किया लेकिन कम्युनिटी ट्रांसमिशन रोकने के उपाय नहीं किए। इस बीच, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर ब्राजील ने जल्द ही संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाए तो इसका देश की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर हो सकता है।

अमरीका में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 25 लाख लोग
अमरीका के कई प्रांतों में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार तेज हुई। फ्लोरिडा में लगभग दस हज़ार नए मामले सामने आए, ऐरिजोना में साढ़े तीन हजार नए मामले सामने आए। इसके बाद कई जगहों पर एक बार फिर प्रतिबंध लगना शुरू हो गए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमरीका में अब तक 2,493,873 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस से शिकार होकर मरने वालों की संख्या 125,377 हो चुकी है।

 

Created On :   28 Jun 2020 2:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story