Covid-19: दुनियाभर में कोरोना का कहर बरकरार, 4.85 करोड़ हुई सं​क्रमितों की संख्या

Covid-19: दुनियाभर में कोरोना का कहर बरकरार, 4.85 करोड़ हुई सं​क्रमितों की संख्या
हाईलाइट
  • 4.85 करोड़ लोग हुए संक्रमित
  • कोरोना से प्रभावित भारत दूसरे नंबर पर
  • मृतकों की संख्या 1
  • 231
  • 616 हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस का कहर बरकरार है। अब इस वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 4.85 करोड़ से ज्यादा हो गया है। वहीं 12 लाख 31 हजार 610 से अधिक लोगों की सांसें इस महामारी ने छीन लीं। बात करें दुनिया में सर्वाधिक प्रभावित देश की तो अमेरिका दुनिया का सर्वाधिक कोविड प्रभावित देश है, यहां 96 लाख 04 हजार 077 लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं मौतों का आंकड़ा 2 लाख 34 हजार 904 पर पहुंच गया है। 

यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक कुल मामले 4 करोड़ 85 लाख 90 हजार 825 हो गए थे और मृत्यु की संख्या 12 लाख 31 हजार 616 हो गई थी।

भारत-चीन बीच कमांडर स्तर की बैठक आज चुशुल में, सीमा विवाद को लेकर होगी चर्चा 

सीएसएसई के अनुसार, संक्रमण के मामलों के लिहाज से भारत 83 लाख 64 हजार 086 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश की मौत का आंकड़ा 1 लाख 24 हजार 315 हो गया है।

अमेरिका और भारत के बाद सबसे अधिक मामलों वाले शीर्ष 15 देश 

देश का नाम

संक्रमितों की संख्या 

ब्राजील

5,590,025

रूस

1,699,695

फ्रांस

1,648,989

स्पेन

1,306,316

अर्जेंटीना

1,217,028

ब्रिटेन

1,126,469

कोलम्बिया

1,117,983

मेक्सिको

943,630

पेरू

911,787

इटली

824,879

दक्षिण अफ्रीका

732,414

ईरान

654,936

जर्मनी

619,186

चिली

516,582

इराक

489,571

संक्रमण से हुई मौतों के मामले में वर्तमान में ब्राजील 161,106 आंकड़ों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं 10,000 से अधिक मौत दर्ज करने वाले देशों में ये देश हैं:-

देश का नाम

मौतों का आंकड़ा

मेक्सिको

93,228

ब्रिटेन

48,210

इटली

40,192

फ्रांस

39,088

स्पेन

38,486

ईरान

36,985

पेरू

34,671

अर्जेंटीना

32,766

कोलंबिया

32,209

रूस

29,285

दक्षिण अफ्रीका

19,677

चिली

14,404

इंडोनेशिया

14,348

इक्वाडोर

12,730

बेल्जियम

12,331

इराक

11,175

जर्मनी

11,006

तुर्की

10,639

कनाडा

10,432

 

Created On :   6 Nov 2020 3:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story