Covid-19: दुनियाभर में कोराना ने ली 15 लाख से अधिक लोगों की जान, संक्रमितोंं की संख्या 6.5 करोड़ के पार पहुंची

Covid-19: दुनियाभर में कोराना ने ली 15 लाख से अधिक लोगों की जान, संक्रमितोंं की संख्या 6.5 करोड़ के पार पहुंची
हाईलाइट
  • कोरोना संक्रमित देशों में भारत दूसरे नंबर पर है
  • दुनिया में 6.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए
  • महामारी से 15 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस का तांडव जारी है। अब तक इस महामारी ने 15 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है। वहीं अब तक कुल 6.5 करोड़ से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शुक्रवार को दुनियाभर में कुल मामले 6 करोड़ 51 लाख 27 हजार 355 तक पहुंच गए हैं। वहीं मौत का आंड़ा 15 लाख 04 हजार 443 हो गई है।

बात करें दुनिया में सर्वाधिक संक्रमित वाले देश की तो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका अब भी पहले स्थान पर है। यहां सबसे ज्यादा तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। यहां संक्रमण के 14,124,678 मामले और 276,148 मौतें दर्ज की गई हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में दो लाख 15 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं।

साढ़े सात घंटे के मंथन में कई मुद्दों पर बनी सहमति, 5 को अगली बैठक

वहीं 9,534,964 मामलों के साथ भारत का दूसरा स्थान है। भारत में अब तक 1 लाख 38 हजार 648 मौतें हो चुकी हैं। यहां बीते 24 घंटे में 31 हजार मामले बढ़े हैं। जबकि कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 50 हजार मामले दर्ज किए गए। आइए जानते हैं दुनिया के सर्वाधिक संक्रमित संख्या और मौतों के आंकड़ों वाले देशों के बारे में...

देश का नाम

कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या

कोरोना से मृत लोगों की संख्या

अमेरिका

14,124, 678

276,148

भारत

9,534,964  

1,38,648

ब्राजील

6,487,084  

175,270

रुस

2,354,934  

41,173

फ्रांस

2,310,271  

54,231

ब्रिटेन

1,678,418  

60,210

स्पेन

1,675,902  

46,038

इटली

1,664,829  

58,038

अर्जेंटीना

1,447,732  

39,305

कोलंबिया

1,343,322

37,305

मेक्सिको

1,133,613

107,565

जर्मनी

1,128,742  

पोलैंड

1,028,610  

ईरान

1,003,494  

49,348

 

 

 

 

Created On :   4 Dec 2020 4:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story