Covid-19: दुनियाभर में 5.7 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में, 13.6 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीनी

Covid-19: दुनियाभर में 5.7 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में, 13.6 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीनी
हाईलाइट
  • 13.6 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई
  • कुल मामलों की संख्या 5.7 करोड़ के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस महामारी से निजात मिलने की बजाय संकट गहराता जा रहा है। हर दिन संक्रमितों के साथ मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहा हैं। हालात यह कि कोविड- 19 के कुल मामलों की संख्या 5.7 करोड़ के पार कर गई है जबकि 13.6 लाख से अधिक लोगों की जान इस वायरस ने ले ली है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार वर्तमान वैश्विक कोरोना मामले 5 करोड़ 74 लाख 41 हजार 503 हैं। जबकि इस महामारी की चपेट में आकर 13 लाख 71 हजार 241 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। 

नगरोटा में आतंकी साजिश नाकाम करने के बाद पीएम की मीटिंग

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक संक्रमितों और मौतों के मामले में अमेरिका अब भी पहले स्थान पर है। यहां अब तक कुल 1 करोड़ 19 लाख 08 हजार 395 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। जबकि 2 लाख 54 हजार 383 लोगों की मौत हो चुकी है। 

वहीं बात करें भारत की तो यहां कुल मामले 90 लाख से ज्यादा के आंकड़े पार कर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार देश में 90 लाख 04 हजार 365 लोग इस वायरस से ग्रसित हैं। जबकि 1 लाख 32 हजार 162 लोगों की सांसें इस वायरस ने छीन ली हैं। 

अमेरिका और भारत को छोड़कर 10 लाख से अधिक संक्रमित वाले देश

देश का नाम

कुल संक्रमित

ब्राजील

6,020,164

फ्रांस

2,160,343

रूस

2,023,025

स्पेन

1,556,730

ब्रिटेन

1,477,214

अर्जेटीना

1,359,042

इटली

1,345,767

कोलंबिया

1,233,444

मेक्सिको

1,025,969

168,613 मौतों के साथ ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा 20,000 से ज्यादा मौतों वाले देशों में ये शामिल हैं: 

देश का नाम

मौतों की संख्या

मेक्सिको

100,823

ब्रिटेन

54,381

इटली

48,569

फ्रांस

48,341

ईरान

43,896

स्पेन

42,619

अर्जेटीना

36,790

पेरू

35,446

रूस

34,980

कोलंबिया

34,929

दक्षिण अफ्रीका

20,759 

 

Created On :   21 Nov 2020 4:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story