रूस और यूक्रेन की जंग के बीच वायरल हुआ पुतिन की गर्लफ्रेंड का डांस वीडियो, ऐसे कर रही हैं रूसी सैनिकों की हौसला अफजाई

Dance video of Putins girlfriend in ongoing war between Russia and Ukraine
रूस और यूक्रेन की जंग के बीच वायरल हुआ पुतिन की गर्लफ्रेंड का डांस वीडियो, ऐसे कर रही हैं रूसी सैनिकों की हौसला अफजाई
रूस-यूक्रेन जंग रूस और यूक्रेन की जंग के बीच वायरल हुआ पुतिन की गर्लफ्रेंड का डांस वीडियो, ऐसे कर रही हैं रूसी सैनिकों की हौसला अफजाई
हाईलाइट
  • पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना बहुत दिनों के बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच दस महीनों से लगातार जंग जारी है। कुछ दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत अन्य कई शहरों में 70 से अधिक मिसाइलें दागी थी। जिसकी वजह से इन स्थानो पर ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। पहले से युद्ध की मार झेल रहे यूक्रेनी नागरिकों को अब भीषण ठंड में बिजली गुल होने की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। इसी बीच रूस से जश्न मनाने का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो में एक महिला अपने डांस के जरिए रूसी सैनिकों की हौसला अफजाई कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह महिला कोई और नहीं बल्कि व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा है। अलीना का यह वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। 

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा का  डांस वीडियो ऐसे वक्त में आया है जब रूस ने यूक्रेन पर अब तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया है। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, 39 वर्षीय अलीना काबेवा के डांस का विडियो काफी ज्यादा सुर्खियों में है। डांस के दौरान अलीना आसमानी जैकेट और सफेद रंग की पेंट में दिखाई दे रही हैं। मालूम हो कि अलीना जिमनास्टिक ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं। 

मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना बहुत दिनों के बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आई हैं। दावा तो ऐसा किया जा रहा है कि उनकी और पुतिन के बीच संतान भी बताई जाती है। हालांकि पुतिन ने कभी भी अलीना के साथ संबंधों के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। 

यूक्रेन के ताजा हालात

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते शुक्रवार को रूस ने युक्रेन पर कार्रवाई करते हुए कीव, खारकीव, खेरसॉन समेत कई बड़े इलाकों में मिसाइलों से हमला किया था। यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा करते हुए कहा कि रूस ने यूक्रेन पर 70 से अधिक मिसाइलें दागी है। इसके कारण कई शहरों में ब्लैकआउट(बिजली गुल) हो गया है। कीव के अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। जिन इलाकों में मिसाइलें दागी गई हैं वहां के लोगों को अपनी जान बचाने के लिए स्टेशनों और राहत शिविरों छिपना पड़ रहा है। ठीक उसी वक्त रूस में पूतिन की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा रूसी सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए डांस कर रही थी। 

Created On :   19 Dec 2022 9:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story