श्रीलंका में डेंगू का प्रकोप, 225 लोगों की मौत

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 4:07 PM IST
श्रीलंका में डेंगू का प्रकोप, 225 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, कोलंबो. श्रीलंका डेंगू के अब तक के सबसे भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है। यहां इस साल डेंगू से 225 लोगों की मौत हो चुकी है और 76,000 से अधिक लोग बीमार हुए हैं।
स्थिति के मद्देनजर सरकार ने कूड़े-कचरे को हटाने, गंदे तालाबों और मच्छर प्रजनन के अन्य संभावित स्थानों की सफाई के लिए 400 सैनिक और पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं।
कोलंबो के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूवन विजयमुनि ने कहा कि पिछले महीने हुई भारी मानसूनी बारिश के बाद जमा गंदगी की सफाई करने में लोगों की विफलता की वजह से समस्या बढ़ी है। उन्होंने कहा, 'ये दुखद है कि लोग अपने वातावरण को साफ नहीं रखते। कुछ लोग अपने घरों में निरीक्षण एवं सफाई के लिए अधिकारियों तक को घुसने नहीं देते। वास्तव में ये अस्वीकार्य है।'
Created On :   4 July 2017 2:03 PM IST
Next Story