भारत-पाक के बीच 'बेहद खतरनाक' स्थिति, ट्रंप बोले- भारत कुछ बड़ा करने वाला है

भारत-पाक के बीच 'बेहद खतरनाक' स्थिति, ट्रंप बोले- भारत कुछ बड़ा करने वाला है
हाईलाइट
  • पुलवामा अटैक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जताई चिंता
  • भारत पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेगा- डोनाल्ड ट्रंप
  • भारत-पाकिस्तान के बीच स्थिति चिंताजनक है

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अटैक की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक के बीच वर्तमान स्थिति को बेहद खराब और खतरनाक बनाया है। ट्रंप का कहना है कि भारत जल्द ही पाकिस्तान के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन लेने वाला है। ट्रंप ने कहा, भारत ने इस हमले में करीब 45 जवानों को खोया है और वह बहुत सख्त कदम उठाने की सोच रहा है।

 

ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार दोनों देशों के संपर्क में है और उन्हें उम्मीद है कि कश्मीर घाटी में अशांति की स्थिति जल्द ही खत्म होगी। ट्रंप ने पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उसने अमेरिकी मदद का गलत फायदा उठाया है। ट्रंप ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.3 बिलियन डॉलर की मदद तत्काल प्रभाव से रोक दी है। ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार दोनों देशों के संपर्क में है और उन्हें उम्मीद है कि कश्मीर घाटी में अशांति की स्थिति जल्द ही खत्म होगी।

 

 

वाशिंगटन स्थित ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस समय भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त निर्णय लिए हैं। पाकिस्तान पर भारत ने आर्थिक हमला किया है। दोनों देशों के बीच हालात बेहद खराब हैं। हम लोग चाहेंगे कि ये बंद हो, कुछ ही दिन पहले कई लोग मारे गए थे। अब दोनों देशों के बीच शांति प्रिय स्थिति बना जाए तो बेहतर होगा। 

ट्रंप ने कहा कि हम लगता है कि भारत कुछ सख्ती से करने पर विचार कर रहा है, भारत ने अभी-अभी अपने 50 लोगों को खोया है, इसके बारे में कई लोग बात कर रहे हैं, लेकिन यहां बहुत नाजुक बैलेंस चल रहा है।अभी जो कुछ कश्मीर में हुआ है इस वजह से इस वक्त भारत पाकिस्तान के बीच काफी दिक्कतें हैं। ये बहुत खतरनाक है। 

 

Created On :   23 Feb 2019 3:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story