Russia Ukraine War: यूक्रेनी एयरफोर्स अधिकारियों ने रूसी हमलों को लेकर दी बड़ी जानकारी, कहा- भारी संख्या में किए ड्रोन हमले

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन की बीच संघर्ष करीब चार साल से चल रहा है। दोनों देशों के बीच सीजफायर के लिए अलास्का से लेकर वॉशिंगटन तक कोशिश की गई, लेकिन इसका कोई ठोस परिणाम अभी तक नहीं निकला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही के दिनों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से यूरोपीयन नेताओं के साथ वॉशिंगटन में मीटिंग की, ताकि दोनों देशों के बीच शांति बहाल हो सके, लेकिन अभी तक कोई रास्ता निकलते हुए नजर नहीं आ रहा है क्योंकि एक बार फिर से रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। इसकी पुष्टि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की है।
रूस ने यूक्रेन के इस इलाके पर किए सबसे ज्यादा हमले
एयरफोर्स अधिकारियों के मुताबिक, इस साल रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया है, जिसमें 574 ड्रोन और 40 मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था। एयरफोर्स ने दावा किया है कि ज्यादातर हमले यूक्रेन के पश्चिमी इलाकों में किए गए हैं। इनमें कम से कम एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए हैं।
जेलेंस्की ने पुतिन से मिलने की जाहिर की इच्छा
ताजा हमले को लेकर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मॉस्को की ओर से अभी तक कोई ऐसा संकेत नहीं मिला है कि वे युद्ध समाप्त करने की तैयारी में हैं। इसके लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन से ठोस बातचीत भी चल रही है। यूक्रेनी मीडिया से बातचीत के दौरान जेलेस्की ने कहा कि अमेरिकी कंपनी पर हुए रूसी हमले में 15 नागरिक घायल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने यूरोप के किसी तटस्थ हिस्से में पुतिन से मिलने की इच्छा भी जाहिर की है, इनमें स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया और तुर्की जैसे देश हो सकते हैं।
Created On :   21 Aug 2025 6:03 PM IST















