India-Russia Relations: ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच रूस ने की भारत की सराहना, कहा- 'भारत बहुत मायने रखता है'

- अमेरिका लगातार भारत को दे रहा टैरिफ धमकियां
- धमकियों के बीच रूस ने की भारत की सराहना
- पुतिन के भारत दौरे पर भी अटकलें तेज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने बुधवार (20 अगस्त) को भारत की सराहना की है। साथ ही कहा है कि, भारत रूस के लिए बहुत ही ज्यादा मायने रखता है। रूस का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका लगातार भारत पर टैरिफ को लेकर हमलावर है। भारत में रूस के दूतावास के रोमन बाबुश्किन ने एक वार्ता में रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए टैरिफ की निंदा की है और कहा है कि अमेरिका का दबाव बहुत ही गलत है और एकतरफा है। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर पश्चिम देश आपकी आलोचना कर रहा है तो इसका मतलब है कि आप सही ट्रैक पर हैं। बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की थी। जिसमें रूस-यूक्रेन के युद्ध से लेकर कई अहम मुद्दों पर बात हुई थी।
बाबुश्किन ने क्या कहा?
बाबुश्किन का कहना है कि, जो अमेरिका ने बीते कुछ सालों में आर्थिक प्रतिबंधों को हथियार के तौर पर उपयोग किया है इससे डॉलर पर वैश्विक विश्वास डगमगाता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने ये भी कहा है कि, रूस कभी भी भारत पर प्रतिबंध नहीं लगाएगा और ना ही कोई आर्थिक दबाव डालेगा। इसके अलावा, रूस ने भारत को तेल देने के लिए स्पेशल सिस्टम बनाया है जिससे ये पार्टनरशिप अमेरिका के किसी भी दबाव से बची रहेगी।
जल्द भारत आ सकते हैं पुतिन?
बाबुश्किन ने आगे कहा है कि, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल के आखिर तक भारत के दौरे पर आ सकते हैं। साथ ही पीएम मोदी से मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। ये यात्रा भारत और रूस के संबंधों के लिए एक नई किरण बनकर सामने आ सकती है। साथ ही रूस ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा को भी बहुत ही सफल बताया है और भारत-रूस-चीन की त्रिपक्षीय बैठक की भी संभावना बताई है।
Created On :   20 Aug 2025 3:44 PM IST















