यूएस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचने पर भड़का ड्रैगन, तीसरे विश्व युद्ध की आहट!

Dragon flares up when US Speaker Nancy Pelosi arrives in Taiwan, calls for the Third World War!
यूएस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचने पर भड़का ड्रैगन, तीसरे विश्व युद्ध की आहट!
चीन बौखलाया यूएस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचने पर भड़का ड्रैगन, तीसरे विश्व युद्ध की आहट!
हाईलाइट
  • पेलोसी के आने की कीमत चुकाएगा ताइवान?

डिजिटल डेस्क, ताइपे। अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचने पर चीन आग बबूला हो गया है। ताइवान सेना की तरफ से दावा किया जा रहा है कि ड्रैगन के 21 मिलिट्री एयरक्रॉफ्ट्स ने उनकी घेराबंदी की है। खबरों के मुताबिक, नैंसी पेलोसी के ताइवान यात्रा पर जाने के बाद चीन ने 50 मिनट के भीतर ही ताइवान के आस-पास सैन्य ड्रिल और मिलिट्री एक्शन की धमकी दी थी। जिस तरीके से चीन की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, अगर अमेरिका भी खुलकर ताइवान के साथ आ गया तो तीसरे विश्व युद्ध की संभावना से नकारा नहीं जा सकता है। 

ताइवान में नैंसी पेलोसी की एंट्री

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को शाम करीब 8 बजकर 14 मिनट पर ताइवान पहुंची हैं। तुरंत बाद चीन का बयान आया कि वह ताइवान के चुने हुए सैन्य ठिकानों पर हमला करेगा। पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद बौखलाहट में चीन ने तत्काल छह तरफ से सैन्य अभ्यास का ऐलान कर दिया। 

ताइवान की घेरने की चीन की रणनीति

अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के आने के बाद चीन में हलचल मच गई और उनकी बौखलाहट सामने भी दिखने लगी है। चीन ताइवान को चारों तरफ से घेरने की प्लानिंग कर रहा है। बताया जा रहा है कि चीन अब ताइवान के छह इलाकों में मिलिट्री ड्रिल करेगा। खबर है कि चीनी सेना ने ये भी कहा है कि वह लाइव फायर ड्रिल भी करेगा। 

Created On :   2 Aug 2022 6:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story