FB डाटा लीक: कैंब्रिज एनालिटिका के साथ शेयर किए गए 8 करोड़ 87 लाख यूजर्स के निजी डेटा

FB डाटा लीक: कैंब्रिज एनालिटिका के साथ शेयर किए गए 8 करोड़ 87 लाख यूजर्स के निजी डेटा

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। फेसबुक डेटा लीक मामले को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। फेसबुक ने एक बार फिर बड़ा बयान जारी किया है। फेसबुक के मुताबिक ब्रिटेन की एक कंपनी के साथ लगभग 8 करोड़ 70 लाख यूजर्स के डाटा शेयर किये गए हैं। ये आंकड़े पिछले 5 करोड़ यूजर्स के अनुमान से 3 करोड़ 70 लाख ज्यादा हैं।

जकरबर्ग का करारा जवाब


इस मामले के बाद कंपनी को भारी नुकसान झेलना पड़ा है लेकिन फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए कहा है कि तमाम गलतियों के बाद भी उन्हें फेसबुक को लीड करने का पूरा अधिकार है। फेसबुक के सीईओ पद के लिए उन्होंने खुद को सबसे योग्य व्यक्ति बताया है। दरअसल फेसबुक के लगभग पांच करोड़ यूजर्स के डेटा लीक का मामला उजागर होने के बाद से जकरबर्ग पर सीईओ के पद से इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा है। 
 


कैंब्रिज एनालिटिका के साथ शेयर किए गए निजी डेटा


पॉलिटिकल कंसल्टेंसी कैंब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक के 8 करोड़ 70 लाख यूजर्स के निजी डेटा में सेंध लगाई है। बुधवार को फेसबुक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि करीब आठ करोड़ 70 लाख यूजर्स के डेटा कैंब्रिज एनालिटिका के साथ शेयर किए गए हैं। जबकि जकरबर्ग का कहना है कि फेसबुक के अधिकतर यूजर्स जिनके पास एक स्पेशल सर्च ऑप्शन है उनके प्रोफ़ाइल डेटा को किसी तीसरे पक्ष ने स्क्रैप किया था। 

एनालिटिका ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए किया काम


फेसबुक ने कैंब्रिज के साथ जिन लोगों के निजी डेटा शेयर किए हैं उनमें ज्यादातर अमेरिकी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कैंब्रिज एनालिटिका ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए काम किया था। फेसबुक के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर माइक स्क्रोपर ने एक ब्लॉग में ये जानकारी दी है।
 



फेसबुक को लीड करने के लिए मैं ही सही


हालांकि वह थर्ड पार्टी के ऐप से यूजर्स के निजी डेटा में लगाई जा रही सेंध को रोकने के लिए फेसबुक कड़े कदम उठाने की बात कर रहा है। इसी बीच मार्क जकरबर्ग ने कहा कि तमाम गलतियों के बाद भी फेसबुक को लीड करने के लिए वही सही शख्स हैं।

विवाद के चलते निवेशकों और यूजर्स में आक्रोश


डेटा लीक विवाद के बाद से दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक को को निवेशकों, विज्ञापनदाताओं, यूजर्स और राजनेताओं के आक्रोश को झेलना पड़ रहा है। कुछ समय पहले मामला सामने आने के बाद फेसबुक ने स्वीकार किया था कि करोड़ों यूजर्स के निजी डेटा गलत तरीके से कैंब्रिज एनालिटिका के हाथ लग गए हैं। कैंब्रिज मामले के बाद फेसबुक के शेयर में लगभग 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं ब्रिटेन की पॉलिटिकल कंसल्टेंसी कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने किसी भी तरह के गलत काम से इनकार कर दिया है।
 



11 अप्रैल को अमेरिकी संसद सामने होंगे पेश 


मार्क जकरबर्ग 11 अप्रैल को अमेरिकी संसद कांग्रेस की समिति के सामने पेश होंगे। वाणिज्य मामलों की संसदीय समिति ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। जकरबर्ग की ये पेशी फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी के गलत इस्तेमाल और कैंब्रिज एनालिटिका के मामले को लेकर हो रही है। समिति को उम्मीद है कि इस सुनवाई से यूजर्स के डेटा प्राइवेसी से जुड़े कई मुद्दों सामने आ सकते हैं।

फेसबुक डेटा लीक मामला


फेसबुक पर आरोप लगाए गए हैं कि अमेरिका में 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान लगभग पांच करोड़ फेसबुक यूजर्स के निजी डेटा का गलत इस्तेमाल हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप इसी चुनाव के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। हालांकि खुलासे के बाद मार्क जकरबर्ग ने इस मामले में अपनी गलती मानते हुए फेसबुक यूजर्स से माफी भी मांगी थी।


 

Created On :   5 April 2018 5:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story