लीबिया के बीच पर रॉकेट हमला, 5 लोगों की मौत 25 घायल

डिजिटल डेस्क,त्रिपोली. लीबिया की राजधानी त्रिपोली के एक बीच पर रॉकेट हमले में पांच लोग मारे गए तथा 25 अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि राजधानी के पूर्व में मितिगा हवाईअड्डे के आगे वाले हिस्से में बीच पर मंगलवार को विस्फोट हुआ। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि कल हवाईअड्डे की सीमा के भीतर सुरक्षाबलों और एक प्रतिबंधित समूह के बीच झाड़प हुई। वर्ष 2014 के मध्य में विरोधी गुटों के बीच लड़ाई में हवाईअड्डे को बुरी तरह नुकसान पहुंचा था।
लीबिया में वर्ष 2011 के बाद से ही अराजकता की स्थिति है। जब लंबे समय तक देश के तानाशाह रहे मुअम्मर गद्दाफी को पद से हटा दिया गया था और मार दिया गया था। इसके बाद विरोधी प्रशासन और मिलिशिया तेल संपदा से सम्पन्न देश में नियंत्रण के लिए लड़ रहे हैं। उत्तर अफ्रीकी देश में विरोधी प्रशासन हैं। पूर्वी हिस्से में प्रशासन की राजधानी स्थित संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाले गवर्नमेंट ऑफ नेशनल एकॉर्ड जीएनए को मान्यता प्राप्त नहीं है।
Created On :   5 July 2017 11:02 AM IST