- Dainik Bhaskar Hindi
- International
- Floods, landslides in Vietnam kill 37 people thousands evacuated
दैनिक भास्कर हिंदी: वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन से 37 की मौत, 40 लापता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरी और मध्य वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 37 लोगों की मौत हो गई। इस भीषण त्रासदी में 40 लोग लापता हैं लेकिन अभी तक किसी का कोई पता नहीं चला है। राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है कि बाढ़ की वजह से हा तिन्ह और नाहे अन प्रांत ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
इस प्राकृतिक आपदा से अब तक 17 हजार लोगों को बाहर निकाला गया है। 2000 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए तथा 18 हजार मकान आंशिक रूप से डूब गए या नष्ट हो गए हैं। पानी जमा होने के कारण आठ हजार हेक्टेयर जमीन में धान की फसल बर्बाद हो गई है और 40 हजार मवेशी या तो मारे गए हैं या बह गए हैं।
इस आपदा में 6 प्रांत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उत्तरी और मध्य क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। कृषि मंत्री नागुएन जुआन ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी भारी मात्रा में बारिश हुई हो।
भारत में इस बार बाढ़ ने मचाया कहर
भारत के 4 राज्य असम, बिहार, यूपी, गुजरात में बाढ़ ने इस बार प्रलयकारी स्थिति पैदा कर दी थी। बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित बिहार हुआ था। यहां बाढ़ में मरने वालों की संख्या 350 तक पहुंच गई थी और एक करोड़ बीस लाख लोग प्रभावित हुए थे। बाढ़ से ज्यादा अररिया और चंपारण जिले में मौतें हुई थी।
नेपाल में भी बारिश ने मचाई तबाही
नेपाल में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 91 लोग मारे गए थे। वहां तीन दिनों में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई थी।
चीन भी बाढ़ के कहर से नहीं बच पाया
चीन के हुनान और गुआंग्शी प्रांतों में बारिश के बाद आई बाढ़ से 47 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 22 लापता हो गए थे। बाढ़ की वजह से 12 करोड़ से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। 38,000 से अधिक घर ढह गए और लगभग 880,000 हेक्टेयर फसलें नष्ट हो गई थी।
मदर्स डे: FlowerAura ने लांच किआ अपना Mother’s Day 2023 गिफ्ट कलेक्शन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इस अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाज़ार में गिफ्टिंग कंपनी के लिए विश्वसनीयता बनाए रखना अनिवार्य है। एक गिफ्टिंग ब्रांड के लिए, कोई भी त्यौहार एक बूस्टर डोज़ की तरह काम करता है और राजस्व और स्थिर विकास को बढ़ावा देता है। गिफ्टिंग ब्रांड FlowerAura, Mother’s Day त्यौहार के लिए अपने अभूतपूर्व कलेक्शन के साथ तैयार है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएगा।
हाल ही में मीडिया से बातचीत में FlowerAura के संस्थापकों ने आगामी अवसर के लिए कंपनी की रणनीतियों और तैयारियों के बारे में बात की। "मदर्स डे साल के सबसे प्रतीक्षित अवसरों में से एक है, क्योंकि यह हर किसी के जीवन में अत्यधिक महत्व रखता है। गिफ्टिंग ब्रांड के रूप में, हम अपने ग्राहकों के अनुभवों को बेहतर बनाना चाहते हैं और Mother’s Day के त्यौहार को यादगार बनाना चाहते हैं। सभी उपहारों को इस विशेष अवसर के भावुक मूल्य को ध्यान में रखते हुए क्यूरेट किया गया, यही कारण है कि हमारे पास एक माँ के विभिन्न व्यक्तित्वों के आधार पर श्रेणियों में Mother’s Day Gifts हैं, जैसे कामकाजी माँ के लिए उपहार, एक गृहिणी मां के लिए उपहार, और आध्यात्मिक मां के लिए उपहार। हमारे पास Mother’s Day के 250+ SKUs हैं और हम आने वाले दिनों में कुछ और SKUs और लेकर आएंगे|” , ”FA Gifts Pvt. Ltd. के सह-संस्थापक श्री श्रेय सहगल ने कहा।
FlowerAura ने माताओं के लिए उपहारों के अपने कलेक्शन को बढ़ाया है और विश्वसनीय डिलीवरी के माध्यम से प्यार से लिपटे उपहार देने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्टेटमेंट बैग, फैशन ज्वेलरी, परफ्यूम, होम डेकोर प्रोडक्ट्स, और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स मदर्स डे गिफ्ट्स की कुछ कैटेगरी हैं जो ब्रांड प्रदान करता है। FlowerAura के एक अन्य सह-संस्थापक, श्री हिमांशु चावला ने मीडिया प्रवक्ता के साथ बातचीत करते हुए कहा, "हमने अपने ग्राहकों को सबसे सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हुए अपनी डिलीवरी सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए बहुत सोचा और प्रयास किया है। लोग हमेशा महत्वपूर्ण त्योहारों का जश्न मनाने के लिए केक लाते हैं, इसलिए हम Mother’s Day cake की एक विशाल श्रृंखला लेकर आए हैं जो बेहतरीन सामग्री का उपयोग करके बेक किए गए हैं और सीधे ओवन से डिलीवर किए जाएंगे।" ब्रांड केक के लिए क्षति-मुक्त और इजी-टू-हैंडल पैकेजिंग प्रदान करता है।
ब्रांड अपने ग्राहकों को same-day, mid-night, fixed time, early morning और express delivery का विकल्प प्रदान करता है। इस साल मदर्स डे और भी उल्लेखनीय होगा, क्योंकि FlowerAura अपने ग्राहकों को पूर्णता प्रदान करने के लिए तैयार है।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: #BiharFlood : पीएम ने किया हवाई सर्वे, 500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज
दैनिक भास्कर हिंदी: पश्चिम बंगाल में बाढ़ : 52 लाख लोग प्रभावित, 55 की मौत
दैनिक भास्कर हिंदी: बाढ़ से बेहाल उत्तर भारत.. लेकिन पूरे देश में अब भी 5% कम है बारिश
दैनिक भास्कर हिंदी: बिहार में मानवता शर्मसार, बाढ़ में मरने वालों की लाशों को पानी में फिंकवा रहा प्रशासन