पूर्व राष्ट्रपति फरवरी 2022 तक रहेंगी अस्पताल में, 22 साल की हो चुकी है जेल

Former South Korean president to remain in hospital until February 2022
पूर्व राष्ट्रपति फरवरी 2022 तक रहेंगी अस्पताल में, 22 साल की हो चुकी है जेल
दक्षिण कोरिया पूर्व राष्ट्रपति फरवरी 2022 तक रहेंगी अस्पताल में, 22 साल की हो चुकी है जेल
हाईलाइट
  • 22 नवंबर को उन्हें दक्षिणी सियोल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया

डिजिटल डेस्क, सियोल। दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हे वर्तमान में भ्रष्टाचार के लिए 22 साल की जेल की सजा काट रही है। वह अब कई बीमारियों के कारण फरवरी 2022 तक एक अस्पताल में रहेगीं। इसकी जानकारी न्याय मंत्रालय ने सोमवार को दी।

मंत्रालय के अनुसार, जब 22 नवंबर को उन्हें दक्षिणी सियोल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो पार्क ने लगभग एक महीने तक वहां रहने की योजना बनाई थी, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें पीठ, कंधे और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए कम से कम छह सप्ताह और रहना होगा। योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 69 वर्षीय पार्क को उनके पुराने कंधे और पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण तीन बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी 2019 में कंधे की सर्जरी हुई थी। दूरगामी भ्रष्टाचार के आरोपों और एक घोटाले पर महाभियोग और पद से हटाए जाने के बाद मार्च 2017 से पार्क 22 साल की जेल की सजा काट रही हैं। पूर्व नेता की फरवरी में सियोल डिटेंशन सेंटर लौटने की उम्मीद है, जब तक कि उन्हें माफ नहीं किया जाता या सजा पर रोक लगाने की अनुमति नहीं दी जाती है।

(आईएएनएस)

Created On :   20 Dec 2021 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story