माली के टिम्बकटू शहर में हमला, 15 आतंकवादी मार गिराए गए

France 15 militants killed in Timbuktu attack in mali UN centre
माली के टिम्बकटू शहर में हमला, 15 आतंकवादी मार गिराए गए
माली के टिम्बकटू शहर में हमला, 15 आतंकवादी मार गिराए गए

डिजिटल डेस्क, पेरिस। माली के ऐतिहासिक शहर टिम्बकटू में संयुक्त राष्ट्र के एक केंद्र पर हुए हमले में करीब 15 आतंकवादी मार गिराए गए। फ्रांस की सेना ने यह जानकारी दी है। संयुक्त राष्ट्र के मिनुसमा बल ने बताया कि टिम्बकटू के हवाई अड्डा क्षेत्र में रॉकेट, मोर्टार और कार बम हमले में उसके एक शांति रक्षक की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। फ्रांस ने कहा कि उसके सात सैनिक घायल हो गए जबकि माली के अधिकारियों ने इससे पहले घायल फ्रांसीसी सैनिकों की संख्या करीब एक दर्जन बताई थी। 

 

तलाशी अभियान अभी जारी

संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक प्रमुख जीन पियरे लेक्रोइक्स ने ट्विटर पर हमले की निंदा की और प्रण किया कि, माली में शांति को समर्थन देने का हमारा निश्चय अडिग है। फ्रांस के सैन्य प्रवक्ता पैट्रिक स्टीगर ने कहा कि हमलावर ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के अपने मकसद में असफल हो गए। उन्होंने कहा कि, करीब 15 (हमलावर) मार गिराए गए। इलाके की तलाशी अभियान अभी जारी है। हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है।  

 

हमलावरों की पहचान की गई

जानकारी के अऩुसार, करीब एक दर्जन रॉकेट दो शिविरों पर दागे गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बम भी ले रखे थे। एक वाहन में सवार हमलावरों ने धमाका कर खुद को उड़ा लिया, जबकि संयुक्त राष्ट्र के चिन्ह वाला दूसरा वाहन रुक गया। कुछ हमलावरों की पहचान की गई है। मिनुसमा प्रमुख महमत सालेह अण्णादीफ ने शांति सैनिकों की सराहना की, जो "अंतरराष्ट्रीय सेनाओं के साथ मिलकर बहादुरी से लड़े। इस तरह के हमले ने एक बार फिर से आतंकी समूहों की कायरता को साबित किया है।

 

फ्रांसीसी सैन्य प्रवक्ता बताई स्थिति

फ्रांसीसी सैन्य प्रवक्ता पैट्रिक स्टीगेर ने कहा कि हमलावरों ने संभवतः अधिकतम क्षति करने के उद्देश्य से हमला किया था, जो असफल हो गया। फ्रांसीसी मिलिट्री का कहा है कि वहां पर तीन कारें थे, जिनमें बॉम्ब भरे थे। पैट्रिक स्टीगेर ने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए हेलिकॉप्टर और फाइटर जेट भेजे गए थे। बता दें कि अगस्त 2017 में भी शिविर पर एक हमला किया गया था। इस हमले के दौरान सात सुरक्षा बल के सदस्य और छह हमलावर मारे गए थे।

Created On :   16 April 2018 5:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story