फ्रांस छीन सकता है रूसी राष्ट्रपति को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत के कई लोगों को भी मिल चुका है यह सम्मान

France can take away the highest civilian honor given to the Russian President, many people of
फ्रांस छीन सकता है रूसी राष्ट्रपति को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत के कई लोगों को भी मिल चुका है यह सम्मान
रूस-यूक्रेन जंग फ्रांस छीन सकता है रूसी राष्ट्रपति को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत के कई लोगों को भी मिल चुका है यह सम्मान
हाईलाइट
  • भारत के कई लोगों को मिल चुका है सम्मान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने यूकेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। 8 फरवरी को हुई इस मुलाकात के बाद राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने गुरूवार को यूरोप की सबसे बड़ी संसद ईयू की पार्लियामेंट में भाषण देने के जेलेंस्की को अपने साथ ले गए।

जिसके बाद शुक्रवार को मैंक्रों ने कहा कि, " मैं पुतिन को दिया फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान छीन सकता हूं, लेकिन मैं अभी इसके लिए सही वक्त का इंतजार कर रहा हूं।" बता दें कि, साल 2006 में फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स चिराक ने पुतिन को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीजन ऑफ ऑनर दिया था। लेकिन रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद से फ्रांस की जनता भी इसे पुतिन से वापस लेने की मांग कर रही है।

फ्रांस ने पहले भी वापस लिया सम्मान

साल 2017 की बात है जब हॉलीवुड डायरेक्टर हार्वे वींस्टीन पर मी टू मूवमेंट के दौरान सेक्शुअल मिसबिहेवियर के आरोप लगे थे। तब राष्ट्रपति मैक्रों ने हार्वे वींस्टीन से लीजन ऑफ ऑनर सम्मान वापस ले लिया था। गौरतलब है कि, फ्रांस की ओर से यह पहला ऐसा मौका नहीं जब उसने किसी से अपना सर्वोच्च नागरिक छीना हो। हार्वे वींस्टीन से पहले मशहूर अमेरिकी साइकलिस्ट लैंस आर्मस्ट्रोंग से भी लीजन ऑफ ऑनर का सम्मान फ्रांस ने वापस ले लिया था। बता दें कि, लैंस आर्मस्ट्रॉन्ग पर साइकिलिंग करने के आरोप लगे थे।  

भारत के कई लोगों को मिल चुका है सम्मान

साल 1802 में नेपोलियन ने लीजन ऑफ ऑनर सम्मान की शुरूआत की। तब से यह फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान है। साल 1918 में महाराजा प्रताप सिंह को फ्रांस ने उन्होंने इस सम्मान से नवाजा था। वह यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय है। इसके बाद अब तक इस सम्मान को 40 भारतीय लोग पा चुका है। पिछले साल अगस्त में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को भी यह सम्मान दिया गया था।

रूस और यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार पश्चिमी देशों से फाइटर जेट्स की मांग कर रहे है। इस बीच शुक्रवार ने फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि हम चाहें तो भी एक या दो हफ्तों में यूक्रेन को फाइटर जेट नहीं दे सकते है। लेकिन मैं फाइटर जेट को देने की संभावनाओं को भी पूरी तरह से खारिज नहीं कर रहा हूं।

 

Created On :   10 Feb 2023 12:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story