France's Airstrike in Mali: फ्रांस का बड़ा एक्शन- अलकायदा के 50 आतंकियों को मार गिराया

France killed 50 al-Qaeda terrorists in Mali air strike
France's Airstrike in Mali: फ्रांस का बड़ा एक्शन- अलकायदा के 50 आतंकियों को मार गिराया
France's Airstrike in Mali: फ्रांस का बड़ा एक्शन- अलकायदा के 50 आतंकियों को मार गिराया
हाईलाइट
  • फ्रांस की सेना के प्रवक्ता कर्नल फ्रेडरिक बार्बरी ने बताया कि चार आतंकी पकड़े गए हैं
  • इस हमले में अलकायदा के करीब 50 आतंकी मारे गए हैं
  • फ्रांस ने माली में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है

डिजिटल डेस्क, बमाको। फ्रांस ने पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में आतंकियों के खिलाफ बड़े एक्शन को अंजाम दिया है। फ्रांस की सेना ने एयरस्ट्राइक में अलकायदा के 50 आतंकियों को ढेर कर दिया है। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने ट्वीट कर जानकारी दी है। फ्रांस ने पिछले सप्ताह ही इस क्षेत्र में सैन्य अभियान की शुरुआत की थी। फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून बनाए जाने को लेकर छिड़े विवाद के बाद कई शहरों में आतंकी हमले की घटनाएं हुई थीं। जिसके बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने चेतावनी दी थी कि वो हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं और ऐसा करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। 

 

 

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा, “मैं एक ऐसे ऑपरेशन के बारे में बताना चाहूंगी जो बेहद अहम है। इसे 30 अक्टूबर को अंजाम दिया गया। इसके तहत 50 से अधिक आतंकियों को मारा गया है और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।” मैं हमारे सैनिकों की प्रतिबद्धता को सलाम करती हूं; हमारी सीमाओं से बहुत दूर, वे हमारी सुरक्षा के लिए काम करते हैं। 

वहीं, फ्रांस सेना के प्रवक्ता बार्बरी ने यह भी बताया कि माली में IS आतंकियों की विंग ‘इस्लामिक स्टेट इन ग्रेटर सहारा’ के खिलाफ भी एक ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसमें 3000 सैनिकों को लगाया गया है। यह ऑपरेशन करीब एक महीने पहले शुरू किया गया था। इसके नतीजे आने वाले दिनों में बताए जाएंगे। यूनाइटेड नेशंस ने शांति अभियानों के तहत माली में 13 हजार सैनिकों की तैनाती की है। वहीं, फ्रांस ने इस इलाके में 5100 सैनिकों को तैनात किया है।

Created On :   3 Nov 2020 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story