पूर्वी अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने की तीन लोगों की हत्या

Gunmen kill three in eastern Afghanistan
पूर्वी अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने की तीन लोगों की हत्या
अफगानिस्तान गोलीबारी पूर्वी अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने की तीन लोगों की हत्या
हाईलाइट
  • पूर्वी अफगानिस्तान में बंदूकधारियों ने की तीन लोगों की हत्या

डिजिटल डेस्क, काबुल​​​​। पूर्वी अफगानिस्तान में नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने बुधवार को तीन लोगों की हत्या कर दी। टोलो न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा,‘‘ गोलीबारी की घटना एक सैन्य शिविर के पास पुलिस जिला सात में हुयी। इस घटना में तालिबान के दो सदस्य तथा एक नागरिक मारा गया। अभी तक किसी भी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।’’ उल्लेखनीय है कि तालिबान सरकार के विरोध में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों द्वारा तीन दिन पूर्व किये गये सिलसिलेवार बम विस्फोटों में कम से कम आठ लोग मारे गए थे तथा कई अन्य लोग घायल हुए थे।
वार्ता

Created On :   22 Sep 2021 11:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story