LoC पर सैन्य गतिविधियों में वृद्धि के बीच गुटेरेस की संयम बरतने की अपील

LoC पर सैन्य गतिविधियों में वृद्धि के बीच गुटेरेस की संयम बरतने की अपील
हाईलाइट
  • गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने यह जानकारी दी
  • जम्मू एवं कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षकों द्वारा सैन्य गतिविधियों में वृद्धि की सूचना दिए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसियों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की है

संयुक्त राष्ट्र, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षकों द्वारा सैन्य गतिविधियों में वृद्धि की सूचना दिए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसियों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की है। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने यह जानकारी दी।

डुजारिक ने रविवार को कहा, भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) ने हाल के दिनों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सैन्य गतिविधि में वृद्धि देखी और इसकी सूचना दी है।

उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र दोनों पक्षों से अधिकतम संयम बरतने की अपील करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्थिति और खराब न हो।

 

Created On :   5 Aug 2019 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story