गुटेरेस ने अर्मेनिया, अजरबैजान के बीच मानवीय युद्धविराम का आह्वान किया

Guterres called for a humanitarian ceasefire between Armenia, Azerbaijan
गुटेरेस ने अर्मेनिया, अजरबैजान के बीच मानवीय युद्धविराम का आह्वान किया
गुटेरेस ने अर्मेनिया, अजरबैजान के बीच मानवीय युद्धविराम का आह्वान किया
हाईलाइट
  • गुटेरेस ने अर्मेनिया
  • अजरबैजान के बीच मानवीय युद्धविराम का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र, 1 नवंबर (आईएएनएस)। यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन (ओएससीई) मिन्स्क समूह ने विवादित नागोर्नो-कराबाख क्षेत्र पर अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच मानवीय युद्धविराम की सह-अध्यक्षता की, जिसे अब संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपना समर्थन दिया है।

शनिवार को अपने प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक द्वारा जारी एक बयान के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ओएससीई के मिन्स्क समूह की सह-अध्यक्षता में किए गए आह्वान को अपना समर्थन दिया, जिसमें तत्काल मानवीय युद्धविराम की बात कही गई। इस पर मॉस्को में 10 अक्टूबर, पेरिस में 17 अक्टूबर और वॉशिंगटन में 25 अक्टूबर को सहमति जताई गई।

बयान में कहा गया, महासचिव निरंतर हो रहे युद्ध की खबरों से चिंतित हैं, जिनका नागरिकों पर लगातार प्रभाव पड़ रहा है।

इसमें आगे कहा गया, वह इस तरह के सभी हमलों की निंदा करते हैं और इस बात को दोहराते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत यह दोनों पक्षों का दायित्व है कि सैन्य अभियानों के संचालन में नागरिकों और अन्य बुनियादी ढांचों का सर्वोत्तम ख्याल रखा जाए।

बयान में आगे कहा गया, महासचिव ने इसे तत्काल आधार पर और अच्छी भावना के साथ लागू करने की बात कही है।

एएसएन/एसजीके

Created On :   1 Nov 2020 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story