हाफिज सईद की राजनैतिक पार्टी MML को 'आतंकी संगठन' घोषित किया

Hafiz Saeed political party MML declared a terrorist organization
हाफिज सईद की राजनैतिक पार्टी MML को 'आतंकी संगठन' घोषित किया
हाफिज सईद की राजनैतिक पार्टी MML को 'आतंकी संगठन' घोषित किया

डिजिटल डेस्क, लाहौर। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद को अमेरिकी ने बड़ा झटका दिया है। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने मंगलवार को हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। अमेरिका ने आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में पार्टी का नाम शामिल कर दिया है। बता दें कि हाफिज सईद 26-11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है और पाकिस्तान में उसने अपनी राजनीतिक पार्टी बना ली है। हाफिज की पार्टी ने 23 मार्च को लाहौर में अपना घोषणापत्र भी जारी किया था। बता दें कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने हाफिज की राजनीतिक एंट्री के रास्ते साफ कर दिए थे।

 

MML को राजनीतिक दल की मंजूरी नहीं

अमेरिका ने यह कदम ऐसे वक्त में उठाया है, जब पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने एमएमएल को एक राजनैतिक दल के रूप में पंजीकरण के लिए आंतरिक मंत्रालय द्वारा मिली मंजूरी प्रमाण पत्र पेश करने के लिए कहा था। बता दें कि अभी तक चुनाव आयोग ने MML को राजनीतिक दल के रूप में उसे मंजूरी नहीं दी है। अमेरिका के राज्य विभाग ने मंगलवार को आंतकी संगठनों की सूची में पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयब्बा (एलईटी) और तहरीक-ए-आज़ादी-ए कश्मीर (ताजक) को शामिल करने के लिए संशोधन प्रस्ताव पेश किया।

 

7 सदस्य भी विदेशी आंतकी घोषित 

अमेरिका ने हाफिज सईद के संगठन मिल्ली मुस्लिम लीग के 7 सदस्यों को भी विदेशी आंतकी के रूप में घोषित किया है। लश्कर की ओर से आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से अमेरिका ने यह कदम उठाया है। पंजीकरण के लिए MML के आवेदन को खारिज कर दिया था। पाक आंतरिक मंत्रालय ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के साथ उसके संबंधों पर आपत्ति जताई थी।

 

बता दें कि पाकिस्‍तान में हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा को आतंकी संगठन घोषित कर दिया गया है। पाक राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने एक ऐसे अध्यादेश पर हस्ताक्षर किया, जिसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा प्रतिबंधित व्यक्तियों और लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा तथा तालिबान जैसे संगठनों पर लगाम लगाना है। इस सूची में हाफिज सईद का संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) भी शामिल है। अमेरिका के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान में स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है, सार्वजनिक रैलियां कर रहा है, धन जुटाने, और आतंकवादी हमलों के लिए लोगों को ट्रेनिंग दे रहा है।

Created On :   3 April 2018 8:38 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story