सलमान रुश्दी के बाद हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को मिली जान से मारने की धमकी

Harry Potter author JK Rowling receives death threats after Salman Rushdie
सलमान रुश्दी के बाद हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को मिली जान से मारने की धमकी
अमेरिका सलमान रुश्दी के बाद हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को मिली जान से मारने की धमकी
हाईलाइट
  • रुश्दी के समर्थन में एक ट्वीट करने के बाद मिली धमकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के न्यूयॉर्क में  मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर हुए हमले के बाद एक और लेखक को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी 57 वर्षीय  मशहूर उपन्यास हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को मिली है।

धमकी के पीछे की वजह राउलिंग का सलमान रुश्दी के समर्थन में एक ट्विट करना बताया जा रहा है। लेखिका ने रुश्दी पर हुए हमले के बाद ट्विटर पर लिखा था कि इस तरह की घटना से वह काफी आहत हैं। उम्मीद करती हैं कि उपन्यासकार जल्द ठीक हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर उनकी इस पोस्ट के बाद एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि  चिंता मत करिए। अगला नंबर आपका है।

धमकी भरे लिहाज के इस ट्विट का स्क्रीन शॉट जमकर साझा किया जा रहा है।  लेखिका को जिस ट्विट वाले ने धमकी दी है उसने रुश्दी पर हमला करने वाले शख्स हादी मटर की भी प्रशंसा की है। उसने हमलावर के समर्थन में लिखा  है कि यह शिया योद्धा और क्रांतिकारी है।  

 

Created On :   14 Aug 2022 3:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story