मीडिया पर ट्रंप का ‘पंच’

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में ट्रंप एक युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं, जिस युवक की ट्रंप पिटाई कर रहे है उसका चेहरा CNN के लोगो से ढंका हुआ है। इस वीडियो के कैप्शन में ट्रंप ने लिखा है कि ये झूठा मीडिया महान अमेरिकी लोगों के लिए किए जा रहे हमारे कामों को कभी पूरा नहीं होने देगा #AmericaFirs. ट्रंप ने जो वीडियो पोस्ट किया है वो 2007 का है, जब वो WWE रेसलिंग की एक फाइट में शामिल हुए थे। तब ट्रंप ने पहले से निर्धारित योजना के तहत फ्रेंचाइजी मालिक विन्स मैकमैहॉन की पिटाई की थी, अब इस वीडियो में छेड़छाड़ कर पीटते इंसान के चेहरे पर CNN का लोगो लगाया है।
बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इससे पहले भी कई बार मीडिया पर हमले बोलते रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर मीडिया पर निशाना साधा है। कुछ समय पहले उनके कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर मीडिया के लिए रखे गए आधिकारिक डिनर को छोड़कर रैली को संबोधित करने चले गए थे।
Created On :   3 July 2017 10:00 AM IST