कोरोना से जंग: भारत को सलामी, तिरंगे के रंग में रोशन स्विट्जरलैंड का मैटरहॉर्न पर्वत, मोदी बोले-जीतेगी मानवता

कोरोना से जंग: भारत को सलामी, तिरंगे के रंग में रोशन स्विट्जरलैंड का मैटरहॉर्न पर्वत, मोदी बोले-जीतेगी मानवता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोना वायरस जिसने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है, इस महामारी को भारत ने टक्कर दी है। इतना ही नहीं कोरोना संकट के समय भारत ने कई देशों की मदद भी की है। इस वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारियों और किए जा रहे प्रयासों के लिए डब्ल्यूएचओ सहित कई देशों ने भारत की तारीफ की है। इसी कड़ी में स्विट्जरलैंड भी जुड़ गया है। 14,690 फुट ऊंचे पर्वत को तिरंगे के रंग से रोशन कर स्विट्जरलैंड ने कोरोना महामारी से जीतने की उम्मीद और जज्बे का संदेश दिया है। इस पर पीएम मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, पूरा विश्व साथ मिलकर इस बीमारी से लड़ रहा है और मनावता इससे बाहर निकल जाएगी।

दरअसल स्विट्जरलैंड में स्विस आलप्स के मैटरहॉर्न पर्वत को रोशनी की मदद से तिरंगे से कवर किया गया। स्विट्जरलैंड के लाइट आर्टिस्ट गैरी हॉपस्टेटर ने 14,690 फुट ऊंचे पर्वत को तिरंगे के रंग से रोशन करने का काम किया है। भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी और विश्व व्यापार संगठन में भारत की सेकंड सेक्रेटरी गुरलीन कौर ने ट्विटर पर इसकी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, स्विट्जरलैंड ने दिखाया है कि वह कोविड-19 से लड़ने में भारत के साथ खड़ा है। प्रति हिमालस से आल्पस तक दोस्ती। जरमैट टूरिज्म आपका आभार।

कोरोना से जंग में मानवता की होगी जीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद तिरंगे के रंग से रंगे पर्वत की तस्वीर रीट्वीट कर कहा है कि, दुनिया कोविड-19 के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही है। महामारी पर निश्चित रूप से मानवता की जीत होगी। बता दें कि, कोरोना संकट से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की दुनिया के कई देश तारीफ कर चुके हैं।

इटली-स्विट्जरलैंड के बॉर्डर पर मौजूद इस पर्वत के जरिये गैरी पहले भी "स्टे होम" का संदेश दे चुके हैं। स्विट्जरलैंड में 19 अप्रैल को लॉकडाउन समाप्त हो रहा है। इस दौरान गैरी का लक्ष्य देश की इमारतों, स्मारकों और पर्वत के जरिये लोगों को कोरोना से लड़ने का संदेश देना है। इसी के तहत पर्वत को तिरंगे की रोशनी से सराबोर किया गया।

कोविड-19: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाक को US से मिली मदद, 8.4 मिलियन डॉलर देने की घोषणा

Created On :   18 April 2020 8:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story