भारत की तरह ही चीन के हालात भी 1962 से अलग हैं : चीनी विदेश मंत्रालय

Indias activities in Sikkim against the treaty
भारत की तरह ही चीन के हालात भी 1962 से अलग हैं : चीनी विदेश मंत्रालय
भारत की तरह ही चीन के हालात भी 1962 से अलग हैं : चीनी विदेश मंत्रालय

डिजिटल डेस्क,बीजिंग. चीन ने रक्षा मंत्री अरूण जेटली के बयान पर कहा कि भारत की तरह ही चीन के हालात भी 1962 से अलग हैं। चीन ने कहा कि सिक्किम सेक्टर में चीन-भारत की सीमा सुस्पष्ट है और वहां भारतीय सेना का कदम भारतीय सरकारों द्वारा अपनाए गए रूख का उल्लंघन है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने कहा, भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1959 में चीन के तत्कालीन प्रधानमंत्री चाउु एनलाई को लिखे पत्र में सिक्किम पर 1890 की चीन-ब्रिटिश संधि को स्वीकार किया। बाद की सरकारों ने भी इसका अनुमोदन किया है। 

उन्होंने कहा कि भारत को ब्रिटिश-चीन संधि का सम्मान करते हुए तुरंत डोकलाम से सेना को हटाना चाहिए। उन्होंने कहा, सिक्किम में भारत-चीन सीमा सुस्पष्ट रूप से सीमांकित है। भारत द्वारा उठाया गया कदम भारतीय सरकारों द्वारा अपनाए गए रूखों का उल्लंघन है।

Created On :   3 July 2017 2:44 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story