परिवार सहित महाराष्ट्र के अपने पैतृक गांव पहुंचे आयरलैंड PM लियो वराडकर

Ireland PM Leo Varadkar visits his ancestral village in Maharashtra
परिवार सहित महाराष्ट्र के अपने पैतृक गांव पहुंचे आयरलैंड PM लियो वराडकर
परिवार सहित महाराष्ट्र के अपने पैतृक गांव पहुंचे आयरलैंड PM लियो वराडकर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारतीय मूल के आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर रविवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के अपने पैतृक गांव पहुंचे। आयरलैंड पीएम लियो वराडकर अपने परिवार के साथ भारत दौरे पर आए हैं। पीएम वराडकर के पिता अशोक वराडकर महाराष्ट्र के रहने वाले थें, जो साल 1960 में डॉक्टर के तौर पर काम करने के लिए आयरलैंड चले गए थें।

 

 

पीएम वराडकर जून 2017 से आयरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में सेवारत हैं और अपना पद संभालने के बाद उनके पैतृक गांव का यह पहला दौरा है। उनका गांव मुंबई से 500 किलोमीटर दूर मलवान तहसील में है। जब वह अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह अपनी कुलदेवी के दर्शन करने भी गए। इस दौरान पीएम वराडकर की तीन पीढ़ियां उनके साथ थीं।

Created On :  

Tags

Next Story