जेफ बेजोस की अंतरिक्ष यात्रा: धरती पर वापस लौटे जेफ बेजोस, न्यू शेपर्ड की पहली ह्यूमन फ्लाइट की सफल वापसी

जेफ बेजोस की अंतरिक्ष यात्रा: धरती पर वापस लौटे जेफ बेजोस, न्यू शेपर्ड की पहली ह्यूमन फ्लाइट की सफल वापसी

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन।  20 जुलाई आज का यह दिन अंतरिक्ष विज्ञान के लिए ऐतिहासिक है। आज ही के दिन दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस अंतरिक्ष यात्रा कर धरती पर वापस लौट आए हैं। उड़ान से पहले उनकी स्पेसफ्लाइट कंपनी ब्लू ओरिजिन ने अपने बयान में कहा कि हम इस ऐतिहासिक दिन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह ह्यूमन स्पेस फ्लाइट थी, जिसमें जेफ बेजोस सहित चार लोग शामिल थे। यह फ्लाइट पृथ्वी से 100 कि.मी दूर कारमन लाइन तक गई और सुरक्षित वापस आई। 

आज से ठीक 7 दिन पहले इंग्लैंड के अरबति बिजनेस मैन रिचर्ड ब्रेंसन ने अपनी कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक से अंतरिक्ष की सफल यात्रा की थी। रिचर्ड के साथ भारतीय मूल की सिरिशा बांदला भी गई थीं, वही बेजोस के न्यू शेपर्ड रोकेट बनाने वाली इंजीनियरिंग टीम में महाराष्ट्र के कल्याण की रहने वाली 30 वर्ष की संजल गंवाडे भी थीं। 

अंतरिक्ष को ऐसे समझें

  • आप अभी तक समझते होगे कि स्पेस वायु मंडल के खत्म होते ही शुरू हो जाता होगा। यह सच नहीं है। वायु मंडल तो स्पेस के 10 हजार कि.मी ऊपर तक होता है। लेकिन स्पेस के जितना ऊपर जाते जाएंगे हवा उतनी ही कम होती जाएगी। 
  • स्पेस कहां से शुरू होता है इसको लेकर नासा और फेडरेशन एयरोनोटिकल इंटरनेशनल का मानना है कि स्पेस समुद्र से 100 कि.मी दूर कारमन लाइन से शुरू होता है। कारमन लाइन एक काल्पनिक लाइन है। 
  • ब्रैन्सन के स्पेसक्राफ्ट समुद्र से करीब 85 किलोमीटर तक ऊपर गया था। ब्रैन्सन और उनके सभी साथियों को जो वर्जिन गैलेक्टिक की फ्लाइट में सवार थे सभी एस्ट्रोनॉट बन गए हैं। इसकी मुख्य कारण है फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स की स्पेस को लेकर दी गई परिभाषा, जो अंतरिक्ष को तकरीबन 80 किमी ऊपर मानती है।


बेजोस की फ्लाइट कहां और कब भरेगी उड़ान?

Whats-App-Image-2021-07-20-at-14-09-28

  • बेजोस की फ्लाइट 10-12 की सबऑर्बिटल फ्लाइट है, इसका मतलब है कि यह फ्लाइट पृथ्वी की कक्षा में नहीं जाने वाली। बेजोस ने 20 जुलाई को भारतीय समय अनुसार शाम के 6:30 बजे अपने न्यू शेपर्ड रोकेट से वेस्ट टेक्सास के रेगिस्तान से उड़ान भरी।
  • यात्रियों को लॉन्च से 45 मिनट पहले सोमवार शाम 6ः30 बजे ऑन-बोर्ड होना होगा। क्रू ने इस मिशन को ध्यान में रखते हुए 48 घंटे की ट्रैनिंग ली है। इस ट्रैनिंग को करते हुए बेजोस और उनके सहयात्रियों को काफी अच्छा लगा। कर्मचारियों को भी आठ-आठ घंटे की दो दिन की ट्रेनिंग दी चुकी हैं। यह ट्रेनिंग उन सभी के लिए जरुरी होगी जो इस ऐतिहासिक पल को देखने आयेंगे। रॉकेट के साथ एक कैप्सूल है, जिसमें बेजोस और उनके भाई मार्क, 82 वर्षीय वैली फंक और 18 वर्षीय टीनेजर ओलिवर डेमेन भी इस फ्लाइट का हिस्सा होंगे। जब यह फ्लाइट सफल होगी तो 82 वर्षीय फंक सबसे बुर्जुग और 18 वर्षीय डेमेन सबसे यंग एस्ट्रोनोट होंगे।
  • तकरीबन 3 मिनट बाद बेजोस का कैप्सूल ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट से अलग होगा और स्पेस की ओर बढ़ेगा। यह फ्लाइट 4 मिनट बाद समुद्र से 100 कि.मी ऊपर कारमन लाइन तक पहुंच जायेगी।

इस प्रक्रिया में बेजोस समेत सभी यात्री वेटलेसनेस को महसूस करेंगे और कैप्सूल धरती की ओर लौटने शुरू कर देगा। इस फ्लाइट को उतरने में करीब 10 से 12 मिनट लगे सकते हैं। फ्लाइट से अलग होकर कैप्सूल पैराशूट की सहायता से रेगिस्तान में उतरेगा। रॉकेट और कैप्सूल को रि-यूज कर सकते हैं।

पहली बार कोई स्पेस रॉकेट इंसानों को लेकर स्पेस में जायेगा?

  • यह ऐतिहासिक दिन स्पेस साइंस में कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगा। यह सबऑर्बिटल फ्लाइट होगी, यह ब्लू ओरिजिन की पहली बिना पायलट की होगी। इस फ्लाइट से सबसे बुर्जुग और सबसे युवा एस्ट्रोनोट का रिकोर्ड बनने वाला है।
  • न्यू शेपर्ड रॉकेट और उसके कैप्सूल की सबसे खास बात यह है कि इसको दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता हैं। रॉकेट और कैप्सूल का इससे पहले भी सफल परीक्षण हो चुका हैं और इस ऐतिहासिक दिन से पहले यह दो बार सफलता के साथ धरती पर लैंड कर चुका हैं। न्यू शेपर्ड के अभी तक 15 प्रशिक्षण सफल रहे हैं। लेकिन कोई भी यात्री अभी तक नहीं गया था। जिसमें आम नागरिक सवार हों। सबसे बुजुर्ग और सबसे युवा एस्ट्रोनॉट भी इस फ्लाइट से बनने वाले हैं।

 गैराज से स्पेस तक का सफर तय करने वाला दुनिया का सबसे अमीर आदमी

  • 1986 - इलेक्टिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस से पढ़ाई करने के बाद बेजोस ने प्रिंसटन यूनिर्वसिटी से ग्रेजुएशन किया।
  • 1990 - उन्होने इनवेस्टमेंट बैंक कंपनी को जोइन किया और उसके बाद उस कंपनी के सबसे युवा सीनियर प्रेसीडेंट बन गए।
  • 1993 - इस साल उन्होने मैकेन्जी से शादी की, जिनसे वह बैंक कंपनी में मिले थे।
  • 1995 - अमेजोन ने अपनी पहली बुक बेची थी। 
  • 2000 - इस साल बेजोस ने ब्लू ओरिजिन कंपनी को बनाया।
  • 2006 - बेजोस ने इस साल क्लाउड कंप्यूटर को लोंच किया और उन्होंने अमेजोन प्राइम वीडियो को बाजार में उतारा।
  • 2007 - बेजोस ने इस साल किडंल लोंच किया, जो कि एक डिजिटल रीडिग डिवाइस है।
  • 2012 - ब्लू ओरिजिन ने इस साल न्यू शैफार्ड की टैस्टिंग शुरू की।
  • 2019 - जोफ बेजोस और उनकी पत्नी का तलाक हुआ। दोनो के साथ में 4 बच्चे थे।
  • 2020 - बेजोस ने 5 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया। 

Created On :   20 July 2021 8:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story