कीव अभी भी यूक्रेन की सेना के नियंत्रण में हैं

By - IANS News |27 Feb 2022 10:17 PM GMT
अधिकारी कीव अभी भी यूक्रेन की सेना के नियंत्रण में हैं
हाईलाइट
- कीव अभी भी यूक्रेन की सेना के नियंत्रण में हैं: अधिकारी
डिजिटल डेस्क, कीव। कीव अभी भी यूक्रेन सेना के नियंत्रण में है। ये बयान कीव शहर के राज्य प्रशासन ने दिया। प्रशासन के पहले उप प्रमुख मायकोला पोवोरोजि़्नक ने कहा, कीव में स्थिति शांत है, राजधानी पूरी तरह से यूक्रेन की सेना और रक्षा द्वारा नियंत्रित है। शनिवार शाम को तोड़फोड़ करने वाले समूहों के साथ कई झड़पें हुई।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि यूक्रेन की सरकार द्वारा संचालित यूक्रिनफॉर्म समाचार एजेंसी के अनुसार, यहां सोमवार सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू लागू है और विशेष पास के बिना निजी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है।
आईएएनएस
Created On :   28 Feb 2022 3:30 AM GMT
Next Story