रुसी सेना के मारियापोल छोड़ने के बाद दिखा मौत का मंजर, इमारत के तहखाने से मिले 200 सड़े-गले शव

रुस-यूक्रेन युद्ध रुसी सेना के मारियापोल छोड़ने के बाद दिखा मौत का मंजर, इमारत के तहखाने से मिले 200 सड़े-गले शव
हाईलाइट
  • रुस ने किया यूक्रेन के डोनबास पर कब्जा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । रुस-यूक्रेन के बीच पिछले 91 दिनों से युद्ध जारी है। युद्ध में रुसी हमलों से यूक्रेन के कई शहर बर्बाद हुए हैं। इन्हीं शहरों में से एक शहर है मारियापोल, जहां रुसी सेना ने सबसे घातक हमला किया। इसका सबूत है शहर की एक इमारत के तहखाने में मलबे से मिले लगभग 200 शव। मेयर के सलाहकार पेट्रो एंड्रीश्चेंको ने इस पर जानकारी दी कि बिल्डिंग में मलबे की खुदाई कर रहे मजदूरों को बेसमेंट में 200 शव मिले, जो कि सड़ रहे थे और बदबू फैला रहे थे। हालांकि पेट्रो ने यह नहीं बताया कि शवों का पता कब लगा।

रुसी सेना ने शहर को घेरकर किया था हमला 

मार्च की शुरुआत में रुस की सेना ने यूक्रेन के मारियापोल पर हमला किया था। सेना की टुकड़ियों ने शहर को चारों तरफ से घेरकर लगातार बमबारी की थी। जिससे शहर का संपर्क बाहरी दुनिया से कट गया था। रुस सेना की लगातार बमबारी के बाद मारियापोल में बिजली और पानी की आपूर्ती पूरी तरह बंद हो गई। हमले में मारे गए लोगों के शव सड़कों पर पड़े पाए गए। हमले में घर उजड़ने से नागरिकों को एक अस्पताल और थियेटर में शरण लेनी पड़ी। रुस ने इन दोनों ही जगह को टारगेट कर हवाई हमला किया। एक न्यूज एजेंसी ने जांच में पाया कि जिस थिएटर में नागरिकों ने शरण ली थी। उस थिएटर पर हुए रुसी हमले में करीब 600 लोगों ने अपनी जान गंवाई। 

रुस ने किया डोनबास पर हमला

युद्ध पर मिली नई सूचना के अनुसार, रुस ने यूक्रेन के औद्योगिक शहर डोनबास पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही रुसी सेना ने सिविएरोडोनेटस्क के साथ अन्य शहरों पर कब्जा करने का प्रयास तेज कर दिया है। मौजूदा हालातों पर डोनबास के लुहान्सक क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदाई ने कहा कि, रुसी गोलाबारी में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले आठ वर्षों के दौरान लोहान्सक क्षेत्र अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। गवर्नर के अनुसार, लुहान्सक भी मारियापोल बनने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि, रुसी सेना बड़ी संख्या में सैनिकों और हथियारों के साथ आगे बढ़ रही है। रास्ते में आने वाले गांव व शहरों को रुसी सेना तहत-नहस कर रही है।  
            
 

Created On :   25 May 2022 10:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story