केन्या में बांध के टूटने से मची तबाही, 500 घर बहे, 41 की मौत

Many houses devastated in Kenya due to dam broken 41 death
केन्या में बांध के टूटने से मची तबाही, 500 घर बहे, 41 की मौत
केन्या में बांध के टूटने से मची तबाही, 500 घर बहे, 41 की मौत

डिजिटल डेस्क, नैरोबी। केन्या में एक बांध के टूटने से कई घर तबाह हो गए और करीब 41 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोलाई गांव के करीब 500 घर तबाह हो गए हैं। सैकड़ों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक मरने वालों में कम से कम 20 बच्चे शामिल हैं। 

 

बाढ़ से मची तबाही

सोलाई गांव में बुधवार रात पटेल बांध टूटने के बाद पानी सैकड़ों घरों में घुस गया था। रोंगाई के पुलिस प्रमुख जोसेफ कियोको ने कहा, ‘‘कई लोग लापता हैं। यह एक बड़ी आपदा है। बता दें कि केन्या में मार्च से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके बाद आई बाढ़ में करीब 170 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

करीब पूरा गांव बह गया

क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख गिडेयान किबुनजाह ने कहा कि बांध के पानी में करीब पूरा गांव बह गया है। करीब 2 किलोमीटर तक घरों में पानी भर चुका है, तलाश एवं राहत अभियान जारी है। राहत कर्मियों ने कई शव निकाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि करीब 40 लोगों को गुरुवार की सुबह कीचड़ से निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। केन्या रेड क्रास और नाकुरू काउंटी आपदा प्रबंधन टीमों ने यह अभियान चलाया है। केन्या रेडक्रास ने अनुमान लगाया है कि आपदा से करीब 500 परिवार प्रभावित हुए हैं। 

 

 

भारतीय मूल के किसान का है बांध


केन्या पुलिस के अनुसार, पटेल बांध भारतीय मूल के किसान मनसुकुल पटेल के फार्म के अंदर है। इस विशाल बांध का इस्तेमाल सिंचाई और मछली पालन के लिए किया जाता रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह बांध उन तीन जलाशयों में से एक का था, जिनका स्वामित्व मनसुकुल के पास है। जिस समय हादसा हुआ, उस समय मनसुकुल बांध के पास नहीं थे।  

 

नाकुरु के गवर्नर ली किनिंजुई ने निवासियों को आश्वासन दिया कि "हम प्रभावित परिवारों को सुरक्षा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराएंगे।"

Created On :   11 May 2018 9:27 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story