काला सागर बेड़े का मिसाइल क्रूजर विस्फोट से क्षतिग्रस्त

Missile cruiser of the Black Sea Fleet damaged by explosion
काला सागर बेड़े का मिसाइल क्रूजर विस्फोट से क्षतिग्रस्त
रूसी रक्षा मंत्रालय काला सागर बेड़े का मिसाइल क्रूजर विस्फोट से क्षतिग्रस्त
हाईलाइट
  • रूस के काला सागर बेड़े का मॉस्को मिसाइल क्रूजर एक विस्फोट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस के काला सागर बेड़े का मॉस्को मिसाइल क्रूजर एक विस्फोट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस बात की जानकारी खुद रूस के रक्षा मंत्रालय ने दी है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, मोस्कवा मिसाइल क्रूजर में लगी आग के कारण बड़ा विस्फोट हुआ। इस दौरान चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल जांच जारी है।

इसको लेकर पहले यूक्रेन के कई सरकारी अधिकारियों ने दावा कि ओडेसा के तट या उसके पास दफन एंटी-शिप निर्देशित मिसाइलों ने मोस्कवा पर दो बार हमला किया। इस दावे के बाद रूसी मंत्रालय ने विस्फोट होने की पुष्टि की। वही रूसी मीडिया आकस्मिक गोला बारूद को विस्फोट के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। आपको बता दें कि 12,500 टन क्रूजर को 1983 में कमीशन किया गया था और यह 16 एंटी-शिप वल्कन क्रूज मिसाइलों से लैस है। यही खासियत इसे रूस के काला सागर बेड़े में सबसे महत्वपूर्ण जहाज बनाता है।

(आईएएनएस)

Created On :   14 April 2022 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story