पुर्तगाल में पाए मंकीपॉक्स वायरस कम आक्रामक

Monkeypox virus found in Portugal less aggressive
पुर्तगाल में पाए मंकीपॉक्स वायरस कम आक्रामक
मंकीपॉक्स का डर पुर्तगाल में पाए मंकीपॉक्स वायरस कम आक्रामक
हाईलाइट
  • आनुवांशिक गुण मंकीपॉक्स के ज्यादा तेज संचार से जुड़े हो सकते हैं

डिजिटल डेस्क, लिस्बन। पुर्तगाल में फैलने वाला मंकीपॉक्स वायरस पश्चिम अफ्रीका में फैलने वाले वायरस से कम आक्रामक है। यह जानकारी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के डाउटर रिकाडरे जोर्जे ने दी है। संस्थान के संक्रामक रोग विभाग की जैव सूचना विज्ञान इकाई के प्रमुख जोआओ पाउलो गोम्स ने लुसा समाचार एजेंसी को बताया कि, उनकी शोध टीम ने देश में फैले मंकीपॉक्स वायरस की जीनोम-सीक्वेंसिंग पूरी की है। पुर्तगाली वायरस नाइजीरिया के मंकीपॉक्स वायरस से नजदीक से जुड़ा हैं, जिसे 2018 और 2019 में ब्रिटेन, इजराइल और सिंगापुर सहित देशों में पाया गया था।

विशेषज्ञ ने अनुसार शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि ये आनुवांशिक गुण मंकीपॉक्स के ज्यादा तेज संचार से जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने कहा, सिद्धांत रूप में, यह हमारी अपेक्षा से अधिक उत्परिवर्तित होता है। आखिरकार हम यह देखने में सक्षम होंगे कि क्या आनुवांशिक गुण मंकीपॉक्स के ज्यादा तेज संचार से जुड़े हो सकते हैं।

मंकीपॉक्स एक दुर्लभ बीमारी है, जो शरीर के तरल पदार्थ के सीधे संपर्क में आने या दूषित कपड़ों या बेडशीट के संपर्क में आने से फैल सकती है। पुर्तगाल ने अब तक 39 मामलों की पुष्टि की है, जिनमें 27 से 61 वर्ष के रोगी हैं। इसमें अधिकतर की उम्र 40 वर्ष से कम है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 7 मई को पहला मामला सामने आने के बाद से, मंगलवार तक, अफ्रीका के बाहर 19 देशों में मंकीपॉक्स के 131 मामले और 106 संदिग्ध मामले थे।

 

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   25 May 2022 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story