- अहमदाबाद और सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट के भूमि पूजन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल होंगे पीएम मोदी
- कोरोना गाइडलाइंस के साथ दिल्ली में 10 महीने बाद खुले स्कूल, खुश नजर आए बच्चे
- यूपी में आज बीजेपी के 10 उम्मीदवार एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे
- बंगालः बीजेपी नेता शुभेंद्र अधिकारी आज दोपहर 3 बजे कोलकाता में करेंगे रोड शो
- दिल्ली: 26 जनवरी को निकलने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली के खिलाफ SC में आज होगी सुनवाई
तीन वैज्ञानिकों को मिला भौतिकी का नोबेल, ब्रह्माण्ड विज्ञान के क्षेत्र में की थी महत्वपूर्ण खोज

हाईलाइट
- भौतिकी में इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को की गई
- जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडियेर क्वीलोज को ये पुरस्कार दिया गया है
- अंतरिक्ष के क्षेत्र में की गई महत्वपूर्ण खोज के लिए ये पुरस्कार इन वैज्ञानिकों को मिला है
डिजिटल डेस्क, स्टॉकहोम। भौतिकी में इस साल का नोबेल पुरस्कार जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडियेर क्वीलोज को दिया गया है। मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। कनाडा-अमेरिकी जेम्स पीबल्स को 'भौतिक ब्रह्मांड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिए' और स्विस वैज्ञानिक मिशेल मेयर और डिडियेर क्वीलोज को संयुक्त रूप से सोलर-टाइप स्टार की परिक्रमा करने वाले एक एक्सोप्लैनेट (सौर मंडल के बाहर एक ग्रह) की खोज के लिए दिया गया है।
कौन है जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडियेर क्वीलोज?
जेम्स पीबल्स का जन्म 1935 में कनाडा के विन्निपेग में हुआ था। उन्होंने 1962 में अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की। नोबेल पुरस्कार मिलने के पीबल्स ने कहा कि 'विज्ञान के क्षेत्र में आने वाले युवाओं को मेरी सलाह है कि आपको विज्ञान से प्यार के लिए यह करना चाहिए ... आपको विज्ञान के क्षेत्र में आना चाहिए क्योंकि आप इससे मोहित हैं।'
मिशेल मेयर, 1942 में स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन में पैदा हुए थे। स्विट्जरलैंड के जिनेवा विश्वविद्यालय से 1971 में उन्होंने पीएचडी की थी। यूनिवर्सिटी ऑफ जिनेवा में वह प्रोफेसर है।
डिडियेर क्वीलोज का जन्म 1966 में हुआ था। उन्होंने स्विट्जरलैंड की जिनेवा यूनिवर्सिटी से पीएडी की। वह ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ जिनेवा में प्रोफेसर हैं।
तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल
दुनिया के प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार से शुरू हो गई है। 14 अक्टूबर तक कुल 6 क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान होगा। इस बार चिकित्सा का नोबल पुरस्कार अमेरिका के विलियम जी.केलिन जूनियर, ग्रेग सेमेन्जा और ब्रिटेन के सर पीटर जे. रैटक्लिफ को मिला है। सोमवार को इसकी घोषणा की गई। तीनों वैज्ञानिको ने पता लगाया है कि ऑक्सीजन का स्तर किस तरह हमारे मेटाबोलिज्म और शारीरिक गतिविधियों को प्रभावित करता है। इस खोज एनीमिया, कैंसर और अन्य बीमारियों के उपचार में मदद मिलेगी।
क्या मिलता है नोबेल पुरस्कार में ?
नोबेल पुरस्कार विजेता को साढ़े चार करोड़ रुपए राशि दी जाती है। वहीं 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाता है। पदक के एक तरफ अल्फ्रेड नोबल की छवि, उनका जन्म और मृत्यु की तिथि लिखी होती है। जबकि दूसरी तरफ यूनानी देवी आइसिस का चित्र, रॉयल एकेडमी ऑफ सांइस स्टॉकहोम और पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है।
भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता
- रवींद्रनाथ टैगौर (साहित्य) 1913
- चंद्रशेखर वेंकटरमन (विज्ञान) 1930
- मदर टेरेसा (शांति) 1979
- अमत्य सेन (अर्थशास्त्र) 1998
- कैलाश सत्यार्थी (शांति) 2014
नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का कार्यक्रम
- चिकित्सा : 7 अक्टूबर
- भौतिकी : 8 अक्टूबर
- रसायन शास्त्र : 9 अक्टूबर
- साहित्य : 10 अक्टूबर
- शांति : 11 अक्टूबर
- अर्थशास्त्र : 14 अक्टूबर
BREAKING NEWS:
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 8, 2019
The 2019 #NobelPrize in Physics has been awarded with one half to James Peebles “for theoretical discoveries in physical cosmology” and the other half jointly to Michel Mayor and Didier Queloz “for the discovery of an exoplanet orbiting a solar-type star.” pic.twitter.com/BwwMTwtRFv
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।