Celebi's Security Clearance Order: तुर्किए को लगा बड़ा झटका, दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारत सरकार के इस फैसले को रखा बरकरार

- तुर्किए की एक कंपनी को लगा बड़ा झटका
- भारत में नहीं दे पाएंगी ये सेवाएं
- देश के लिए बताया खतरानक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय से तुर्किए की एक कंपनी को बड़ा झटका लगा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने तुर्किए की कंपनी सेलेबी एविएशन होल्डिंग की सुरक्षा मंजूरी देने वाले समझौते को कैंसिल कर दिया था, जिसके बाद सेलेबी की ओर से ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने सरकार के इस फैसले को अदालत में चुतौनी दी थी। लेकिन अदालत ने देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए, उस याचिका को रद्द कर दी।
केंद्र सरकार ने क्यों की मंजूरी रद्द
भारतीय एयरपोर्ट पर तुर्किए की सेलेबी एविएशन होल्डिंग कंपनी अपनी सेवाएं देती है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस कंपनी की सर्विसेज नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 मई 2025 को इस मंजूरी को कैंसिल कर दी थी, जिसके बाद 21 मई को सेलेबी कंपनी ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अपनी दलील पेश की थी, जिसमें कंपनी की तरफ से कहा गया था कि यह फैसला भारतीय न्याय के सिद्धातों के खिलाफ हैं।
सेलेबी कंपनी इन चीजों की करती है देखरेख
सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सेलेबी दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड लगभग देशभर के कुछ हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग और कार्गो टर्मिनल के कामों की देखरेख करती है। इस कार्रवाई का बचाव करते हुए केंद्रीय प्राधिकरण के वकील ने आने वाले समय में खतरे की तरफ इशारा किया था।
सेलेबी के वकील ने क्या कहा?
सेलेबी के वकील ने नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक से कहा कि मंजूरी रद्द करने से पहले कंपनी को एक अवसर देना चाहिए था। साथ ही कहा कि अगर कंपनी से कोई गलती हुई हो तो उसके बारे में बताना चाहिए था। उन्होंने आगे बताया कि मंजूरी रद्द करते हुए भारत सरकार ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा के हित के लिए लिया जा रहा है, क्योंकि हमें ऐसी जानकारी मिली है कि वर्तमान कंपनी (सेलेबी) के सेवाओं को जारी रखना खतरनाक होगा।
आपको बता दें कि भारत में सेलेबी कंपनी 15 सालों से अपनी सेवाएं दे रही है, जिसमें 10,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। यह कंपनी भारत के नौ हवाई अड्डों पर अपनी सेवाएं देती है।
Created On :   7 July 2025 6:14 PM IST