भारत सरकार का इंडिगो को 3 महीने को दिया अल्टीमेटम, कहा - तुर्किए के साथ खत्म करे डील

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत-पाक तनाव में तुर्किए के पाकिस्तान को समर्थन करने से उसके संबंध भारत के साथ खराब हो गए हैं। नागरिक विमानन नियामक (DGCA) ने इंडिगो को तुर्किए एयरलाइंस के दो वाइड-बॉडी बोइंग 777 की डंप लीजिंग अवधि तीन महीने से बढ़ाकर 31 अगस्त 2025 तय कर दी है। दरअसल, इससे पहले यह समय सीमा 31 मई को समाप्त होने वाली थी। इस संबंध में इंडिगो ने DGCA को पत्र लिखा। इस पत्र में इंडिगो ने तुर्किए एयर एयरलाइंस के साथ इस गठजोड़ को जारी रखने के लिए छह महीने की मांग की थी। हालांकि, इस मांग को ठुकरा दिया गया है।
सरकार ने इंडिगो को दी तीन महीने की डेडलाइन
दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा इंडिगो को तीन महीने का समय इसलिए दिया गया, जिससे यात्रियों की सुविधा और उड़ानों में किसी तरह की बाधा न आए। इंडिगो की ओर से लिखित में आश्वासन भी दिया गया कि वह तीन महीने के बाद डंप लीज समाप्त कर देगा और भविष्य में विस्तार नहीं मांगेगा।
एक सीनियर एविएशन अधिकारी ने बताया कि इंडिगो वर्तमान में तुर्किए एयरलाइन से डैंप लीज के तहत दो बोइंग 777 विमान संचालित कर रही है, जिसकी अनुमति 31 मई, 2025 तक थी। उन्होंने कहा, "इंडिगो ने लीज अवधि को छह महीने के लिए और बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिस पर सहमति नहीं बनी।"
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कही ये बात
बता दें, भारत ने करीब दो सप्ताह पहले तुर्किए की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी। इसके बाद उसे नौ हवाई अड्डों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। साल 2023 से इंडिगो तुर्किए एयरलाइंस के साथ डेंप लीज डील के तहत दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल के बीच उड़ानें संचालित कर रही है। इंडिगो ने 2018 से तुर्की के साथ कोड शेयर किया है। तुर्की और इंडिगो की उड़ानों पर यात्रियों की एक बड़ी संख्या तुर्की नेटवर्क पर इस्तांबुल के माध्यम से भारत और बाकी दुनिया के बीच उड़ान भरती है।
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने शुक्रवार को कहा कि तुर्किए एयरलाइंस के विमानों के वेट लीजिंग पर सरकार के सभी नियम का पालन करेंगे। वेट लीजिंग में विमान देने वाली कंपनी ही चालक दल, रखरखाव और बीमा का इंतजाम करती है। इंडिगो तुर्किए एयरलाइंस से पट्टे पर लिए गए दो बोइंग 777 विमानों के साथ इस्तांबुल के लिए सीधी उड़ानें संचालित कर रही है, जिनमें से प्रत्येक में 500 से अधिक सीटें हैं।
Created On :   31 May 2025 12:20 AM IST