बगीचे में सेक्स कर रहा था कपल, हेलिकाॅप्टर से बना लिया VIDEO
डिजिटल डेस्क, योर्कशर। बगीचे में सेक्स कर रहे कपल का वीडियो बनाना पुलिस अधिकारियों की एक टीम को भारी पड़ गया। उन पर सरकारी चीजों का दुरुपयोग करने का आरोप है। इंग्लैंड में अब उन पुलिस अधिकारियों और पायलटों पर कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है इन्होंने हेलिकॉप्टर से एक जोड़े को सेक्स करते हुए शूट किया था। मामला दक्षिणी योर्कशर का है।
मैथ्यु लुकास, ली वॉल्स, मैथ्यु लूसेमोर और मलकोम रीव्स उन्ही पुलिस अधिकारीयों के नाम हैं। आरोप के मुताबिक, उन्होंने हेलिकॉफ्टर से बगीचे में सेक्स कर रहे जोड़े की फिल्म बना ली थी। इन सभी पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप है।
इन सभी ने आरोपों से पायलट और पुलिस अधिकारी ने इनकार किया है। हालांकि एक अन्य पुलिस अधिकारी ने आरोपों को स्वीकार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपल धूप में नेकेड था तभी इन सभी ने उनकी फिल्म बनाई थी।
Created On :   20 July 2017 3:52 AM GMT