OMG: 55 फीट लंबे हैं इस महिला के बाल, 25 सालों से नहीं की कंघी

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। हर महिला को अपने लंबे बालों से बहुत प्यार होता है, जिसके लिए वो काफी मेहनत और केयर करती है। लेकिन इस महिला को अपने लंबे बालों से इतना प्यार है कि इन्होंने कभी अपने बाल ही नहीं कटवाए। आज इनके बालों की लंबाई 55 फीट है। इस महिला का नाम है आशा मंडेला और ये अमेरिका की रहने वाली हैं। आशा के बालों की लंबाई इतनी ज्यादा है कि उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इस महिला के बाल इतने लंबे है कि इन्होंने पिछले 25 सालों से इनकी कंघी भी नहीं की है।
आशा को बाल धोने के लिए 6 बोतल शैंपू की जरुरत होती है और एक बार बाल गीले हो जाएं तो उन्हें सुकाने के लिए दो दिन का समय लग जाता है। बताया जाता है कि लंबे बालों से आशा को हर महीने 93 हजार डॉलर (लगभग 60 लाख) तक की कमाई होती है। आशा के बालों की लंबाई 55 फीट और वजन 20 किलो है।
Created On :   20 July 2017 10:35 AM IST