OMG ! इस राष्ट्रपति ने तीन महीने में मेकअप पर खर्च कर डाले 20 लाख रुपए

OMG! This President spent Rs 20 lakh on his makeup in three months.
OMG ! इस राष्ट्रपति ने तीन महीने में मेकअप पर खर्च कर डाले 20 लाख रुपए
OMG ! इस राष्ट्रपति ने तीन महीने में मेकअप पर खर्च कर डाले 20 लाख रुपए

डिजिटल डेस्क,पेरिस। फ्रांस अपने फैशन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यहां के लोग सबसे ज्यादा फैशनेबल माने जाते हैं और कई नामचिन ब्रांड्स भी फ्रांस की ही देन हैं। फ्रांस के लोग फैशन और अपने लुक्स पर कितना खर्च कर सकते हैं, इस बात का अंदाजा इस बात अंदाजा यहां के राष्ट्रपति के खर्च से लगाया जा सकता है। तीन महीने पहले फ्रांस के राष्ट्रपति बने इमानुएल मैक्रों ने पद संभालने के बाद से अपने मेकअप पर अब तक 20 लाख रूपए खर्च कर डाले हैं। 

जनता कर रही आलोचना

इस खुलासे के सामने आने के बाद एमानुएल के ऑफिस ने भी इस बात को स्वीकारा किया है। उनका इस तरह जनता का पैसा खर्च करना आम लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और उन्होंने राष्ट्रपति की आलोचना करना शुरू कर दी।

खुद को  फ्रांस राष्ट्रपति चुनाव में उदार मध्यमार्गी बताने वाले राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के निजी मेकअप आर्टिस्ट ने सरकार को 27 हजार यूरो (20 लाख रुपए) का बिल सौंपा है। फ्रांस की ली प्वाइंट मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक इस मेकअप आर्टिस्ट को सरकार ने जल्दबाजी में नियुक्त किया था। इस मेकअप आर्टिस्ट ने दो बिल पेश किए हैं। जिसमें पहला 11 हजार यूरो का है, जबकि दूसरा 16 हजार यूरो का। इसी मेकअप आर्टिस्ट ने राष्ट्रपति के चुनाव प्रचार के दौरान उनका मेकअप किया था।

तेजी कम हो रही इमानुएल की लोकप्रियता

फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक इस सूचना के जनता के सामने आने के बाद उनकी घटती हुई लोकप्रियता और भी गिर सकती है। बता दें कि राष्ट्रपति इमानुएल की लोकप्रियता में पिछले 100 दिनों में तेजी से गिरावट हुई है। 

पूर्व राष्ट्रपति भी करते थे लाखों खर्च 

आपको बता दें कि फ्रांस के नेता फैशन और ब्यूटीशियन पर हमेशा से खर्च करते हैं। मैक्रों से पहले राष्ट्रपति फ्रैंकोस हॉलांदे भी अपने मेकअप आर्टिस्ट को लाखों रुपए भुगतान कर चुके हैं। हॉलांदे अपने बारबर को साल में 99 हजार यूरो यानी की 70 से 75 लाख रुपये सालाना तनख्वाह देते थे। जबकि वो अपने मेकअप आर्टिस्ट को हर चार महीने में लगभग 20 से 21 लाख रुपए तनख्वाह देते थे।

 

Created On :   28 Aug 2017 8:59 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story