भारत के खतरनाक हथियारों से दहलेगा पाकिस्तान का मित्र देश, आर्मीनिया के साथ भारत ने की बड़ी डील

Pakistans friendly country will be shaken by Indias dangerous weapons, India made a big deal with Armenia
भारत के खतरनाक हथियारों से दहलेगा पाकिस्तान का मित्र देश, आर्मीनिया के साथ भारत ने की बड़ी डील
भारत-आर्मिनिया डील भारत के खतरनाक हथियारों से दहलेगा पाकिस्तान का मित्र देश, आर्मीनिया के साथ भारत ने की बड़ी डील
हाईलाइट
  • दुनिया के करीब 75 देशों हैं जो हथियार और रक्षा उपकरण भारत से खरीद रहे हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अर्मीनिया और अजरबैजान के बीच विवाद लंबे समय से जारी है, जो कि समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अर्मीनिया ने भारत के साथ हथियारों की एक बड़ी डील की है, जिसके मुताबिक भारत आर्मीनिया को बड़ी मात्रा में मिसाइल, रॉकेट और गोला-बारुद देगा। इस डील से जहां आर्मीनिया की सैन्य ताकत में बढ़ोत्तरी होगी वहीं भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश के बीच यह एक बड़ी डील हुई है जो कि लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की है। बता दें कि भारत ने अपनी नीतियों में बदलाव करके अब हथियारों के निर्यात पर फोकस करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस डील की सबसे खास बात यह है कि इस डील में भारत आर्मीनिया को अपनी पिनाक मल्टी बैरेल रॉकेट लॉन्चर भी देगा। जिसके बाद आर्मीनिया पहला ऐसा देश बन जाएगा जो इस रॉकेट सिस्टम को भारत से खरीदेगा। 

आर्मीनिया और अजरबैजान की बीच जारी है विवाद

गौरतलब है कि काफी लंबे समय से अजबैजान और आर्मीनिया के बीच विवाद चल रहा है। यह विवाद दोनों देशों के बीच पहाड़ी क्षेत्र पर अधिकार को लेकर है। इसी महीने में दोनों देशों की सेनाओं के बीच बॉर्डर पर झड़प भी हो चुकी है। इस झड़प में दोनों देशों के सैनिकों के साथ आम नागरिक भी मारे गए हैं। भारत के साथ हुई डील से जहां आर्मीनिया के सुरक्षा उपकरण मजबूत होंगे वहीं अजरबैजान के हौसले भी पस्त होंगे। 

 पाकिस्तान का खास दोस्त है अजरबैजान 

आर्मीनिया ने जिस अजरबैजान को सबक सिखाने के लिए भारत से हथियार खरीदें हैं वह पाकिस्तान का खास दोस्त है। दोनों देश तुर्की के साथ मिलकर दो साल पहले संयुक्त सैन्य अभ्यास भी कर चुके हैं। 44 दिन चल इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम थ्री ब्रदर्स रखा गया था।

डिफेंस सेक्टर को मजबूत बनाना चाहती है भारत सरकार

भारत सरकार सैन्य उपकरणों के मामले में आत्मनिर्भर बनने और निर्यात करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसके लिए सरकार साल 2025 तक 35 हजार करोड़ के हथियार बेचने का टारगेट रखा है, जिसकी शुरुआत आर्मीनिया के साथ हुई हथियारों की डील से हुई है। बता दें कि भारत सरकार ने साल 2021 में भी दूसरे देशों को हथियार बेंचकर 13 हजार करोड़ की कमाई कर चुकी है।

पहले भी आर्मीनिया को हथियार दे चुका है भारत

ऐसा नहीं है कि आर्मीनिया के साथ भारत की यह पहली डील है। इससे पहले भी साल 2020 में भारत ने आर्मिनिया को सैन्य उपकरण निर्यात किए थे। भारत ने उस समय आर्मीनिया को चार स्वाति रडार दिए थे जिनकी कीमत 350 करोड़ थी। इस बार यह सौदा पिछली बार से बहुत बड़ा है इस बार भारत अपने खतरनाक सैन्य उपकरण जिनमें पिनाका रॉकेट सिस्टम भी शामिल है आर्मिनिया को निर्यात करेगा। 

गौरतलब है कि डीआरडीओ द्वारा निर्मित पिनाका रॉकेट लॉन्चर भारतीय सेना के सबसे ताकतवर उपकरणों में से एक है। यह केवल 44 सेकंड में 12 रॉकेटों को छोड़ने की क्षमता रखता है।  

पिछले पांच सालों में हथियारों का बड़ा विक्रेता बनकर उभरा है भारत

भारत सरकार से प्राप्त डाटा के मुताबिक बीते पांच सालों में भारत के हथियार बेचने के मामले में लगभग 350 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2015 में भारत ने 2 हजार 59 करोड़ के हथियार और रक्षा उपकरण निर्यात किए थे। 2019-20 में यह आंकड़ा बढ़कर 9 हजार करोड़ के आसपास आ गया था।

दुनिया के करीब 75 देशों हैं जो हथियार और रक्षा उपकरण भारत से खरीद रहे हैं। साल  भारत अपने रक्षा उपकरण और हथियार फिलीपींस और मिडिल ईस्ट देशों के अलावा अफ्रीका और ईस्ट एशिया के कुछ देशों को सप्लाई करता है। फिलीपींस के साथ भारत की ब्रम्होस डील हुई थी। यह डील 375 मिलियन डॉलर की थी। इस डील के बाद और भी कई देशों ने इसे खरीदने की इच्छा जताई थी। 
 


 

Created On :   29 Sep 2022 12:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story