राष्ट्रपति हसन ने कहा है कि कोरोना महामारी के बीच 2021 में 14 लाख पर्यटकों ने की यात्रा

President Hassan has said that 14 lakh tourists traveled in 2021 amid the Corona epidemic.
राष्ट्रपति हसन ने कहा है कि कोरोना महामारी के बीच 2021 में 14 लाख पर्यटकों ने की यात्रा
तंजानिया राष्ट्रपति हसन ने कहा है कि कोरोना महामारी के बीच 2021 में 14 लाख पर्यटकों ने की यात्रा
हाईलाइट
  • कोरोना में पर्यटन उद्योग बुरी तरह से हुआ प्रभावित

डिजिटल डेस्क, दार एस सलाम। तंजानिया के राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने कहा है कि कोरोना महामारी के बीच 2021 में सिर्फ 14 लाख पर्यटक ही पूर्वी अफ्रीकी देश घूमने आए, जिससे पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार  नए साल के स्वागत संबोधन में राष्ट्रपति हसन ने कहा कि 2020 में सिर्फ 620,867 पर्यटक ही घूमने आए। उसी साल तंजानिया और दुनिया भर के कई अन्य देशों में महामारी के मामलों की सूचना मिली थी।

उन्होंने राज्य द्वारा संचालित तंजानिया ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन द्वारा प्रसारित अपने संबोधन में कहा तंजानिया में साल 2021 में पर्याटकों की संख्या में वृद्धि हुई। तकरीबन 779,133 पर्यटक घूमने आए। उन्होंने आगे कहा हमारी उम्मीदें हैं कि पर्यटन उद्योग 2022 में और ज्यादा बढ़ेगा।

 

(आईएएनएस)

Created On :   2 Jan 2022 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story